भाभी ने शादी से किया मना, तो गुस्से में डेढ़ साल के मासूम आरव को सड़क पर पटक-पटककर मार डाला

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज युवक ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे की कथित रूप से सड़क पर पटक-पटककर हत्या कर दी। घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

May 31, 2026 - 16:44
 0
भाभी ने शादी से किया मना, तो गुस्से में डेढ़ साल के मासूम आरव को सड़क पर पटक-पटककर मार डाला

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद कस्बे से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां यादव कॉलोनी में एक युवक ने कथित तौर पर शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज होकर रिश्ते की भाभी के डेढ़ साल के बेटे आरव की हत्या कर दी। इस घटना का 34 सेकंड का CCTV वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। वीडियो देखकर स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी हैरान रह गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

कानूनी सलाह लेने आई थी महिला
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर पीड़ित महिला रती अपनी मां पिंकी देवी के साथ अपने पति के खिलाफ दर्ज मामले में कानूनी सलाह लेने शिकोहाबाद आई थीं। अधिवक्ता से मिलने का समय शाम का होने के कारण दोनों यादव कॉलोनी में अपनी परिचित पुष्पलता के घर रुकी हुई थीं। इसी दौरान बदायूं के शेखूपुर निवासी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने महिला पर पति को तलाक देकर उससे शादी करने का दबाव बनाया। जब मां-बेटी ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया तो वह गुस्से में आ गया।

टॉफी का बहाना बनाकर बच्चे को ले गया
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के आरव को टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर गोद में उठा लिया और करीब 50 मीटर दूर सुनसान सड़क पर ले गया। दोपहर करीब ढाई बजे उसने बच्चे के साथ बेहद क्रूर व्यवहार किया। बाद में बच्चे को गंभीर हालत में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। जब काफी देर तक आरव वापस नहीं लौटा तो परिवार ने तलाश शुरू की। घर के बाहर बच्चे को घायल अवस्था में पड़ा देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

CCTV फुटेज से खुला राज
घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने CCTV फुटेज देखी, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। बच्चे की नानी की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शनिवार रात भुड़ा भरतरा रोड पर पुलिस और आरोपी का सामना हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने कबूला जुर्म, जांच जारी
अपर पुलिस अधीक्षक सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शिकोहाबाद में किराने की दुकान चलाता है। उसने बताया कि वह महिला से संबंध रखना चाहता था और बच्चे को अपने रास्ते की बाधा मानता था। फिलहाल पुलिस मामले के सभी कानूनी और सामाजिक पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।