एक करोड़ कैश, दो बीघा जमीन और लग्जरी कार, सुहागरात पर ही लेखपाल दूल्हे ने दुल्हन से कर दी ये डिमांड, फिर छोड़ आया मायके

इटावा में एक सरकारी लेखपाल पर एक करोड़ रुपये दहेज मांगने और अपनी पत्नी को परेशान करने का आरोप लगा है। पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Jan 30, 2026 - 10:47
Jan 30, 2026 - 11:29
 0
एक करोड़ कैश, दो बीघा जमीन और लग्जरी कार, सुहागरात पर ही लेखपाल दूल्हे ने दुल्हन से कर दी ये डिमांड, फिर छोड़ आया मायके

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी लेखपाल पर अपनी पत्नी से एक करोड़ रुपये दहेज मांगने, लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने और बाद में उसे मायके में छोड़ देने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला शादी के बाद से चले आ रहे विवाद और कथित दहेज मांग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपों की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

शादी में दिया गया भारी दहेज भी नहीं आया काम
जय भारत कॉलोनी निवासी हेमलता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 12 नवंबर 2024 को दीप्तेश पासवान के साथ हुई थी। दीप्तेश पासवान वर्तमान में बलरामपुर जिले की उतरौला तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात है। शादी के समय लड़की पक्ष की ओर से कार, जेवरात, घरेलू सामान और 25 लाख रुपये नकद दहेज में दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और शादी के तुरंत बाद ही नई मांगें शुरू हो गईं।

सुहागरात से ही शुरू हो गई दहेज की मांग
पीड़िता के अनुसार शादी की पहली ही रात पति ने दहेज कम मिलने की बात कहते हुए ताने देने शुरू कर दिए। उसने खुद को सरकारी लेखपाल बताते हुए कहा कि उसकी आमदनी वेतन से कहीं ज्यादा है। इसके बाद एक बड़ी लग्जरी कार और एक करोड़ रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। इतना ही नहीं, हाईवे पर पेट्रोल पंप के लिए दो बीघा जमीन दिलाने का दबाव भी बनाया गया।

शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप
हेमलता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे कमरे में बंद कर भूखा-प्यासा रखा जाता था। रसोई में काम करते समय सास और देवरानियां गरम तेल में पानी डालकर उस पर छींटे मारती थीं, जिससे वह कई बार झुलस गई। खाने में जहरीले पदार्थ और नींद की गोलियां मिलाने के आरोप भी लगाए गए हैं। बीमार होने पर भी उसका इलाज नहीं कराया गया।

भाईदूज पर मायके छोड़ने का आरोप
पीड़िता ने बताया कि 21 अक्टूबर 2025 को भाईदूज के दिन पति उसे मायके महेवा लेकर गया और बहाने से वहीं छोड़कर चला गया। बाद में फोन करने पर बात टालता रहा। ससुराल पक्ष ने साफ कह दिया कि एक करोड़ रुपये लाने पर ही उसे वापस रखा जाएगा।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति दीप्तेश पासवान समेत 17 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।