दिल्ली हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा… टेकऑफ के दौरान विमान के इंजन में लगी आग, सैकड़ों यात्रियों की बची जान

Delhi Airport Plane Fire: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्विस एयरलाइन की फ्लाइट LX147 के टेकऑफ के दौरान इंजन में आग लग गई, लेकिन पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। 228 यात्री और 4 बच्चे सुरक्षित निकाले गए, जबकि 6 लोग घायल हुए। एयरलाइन ने जांच शुरू कर दी है।

Apr 26, 2026 - 10:10
 0
दिल्ली हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा… टेकऑफ के दौरान विमान के इंजन में लगी आग, सैकड़ों यात्रियों की बची जान

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रविवार (26 अप्रैल) को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। स्विस एयरलाइन की फ्लाइट LX147 के टेकऑफ के दौरान अचानक इंजन में खराबी आ गई और उसमें आग लग गई। यह फ्लाइट दिल्ली से ज्यूरिख के लिए रवाना हो रही थी। जैसे ही स्थिति गंभीर हुई, पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए टेकऑफ रोक दिया। इस फैसले से सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन स्थिति को जल्दी ही नियंत्रित कर लिया गया।

टेकऑफ के समय इंजन में आई खराबी
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट रनवे पर उड़ान भरने की प्रक्रिया में थी। तभी अचानक विमान के एक इंजन में खराबी आ गई और उसमें आग लग गई। हालात को देखते हुए पायलट ने तुरंत टेकऑफ रद्द कर दिया। इसके बाद आपातकालीन प्रक्रिया शुरू की गई और सभी यात्रियों को बाहर निकालने का निर्णय लिया गया।

इमरजेंसी निकासी के दौरान 6 यात्री घायल
घटना के बाद यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ यात्रियों को सीढ़ियों से बाहर लाया गया, क्योंकि वे स्लाइड का उपयोग नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में 6 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विमान में 228 यात्री और 4 बच्चे सवार
अधिकारियों के मुताबिक, यह विमान एयरबस A330 था। उड़ान सुबह करीब 1 बजकर 8 मिनट पर शुरू हुई थी, तभी इंजन फेल हो गया और आग लग गई। विमान में कुल 228 यात्री और 4 बच्चे सवार थे। राहत की बात यह है कि सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।

एयरलाइन का बयान और जांच शुरू
स्विस एयरलाइन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद इंजन में समस्या आई थी। पायलट ने सुरक्षा के लिहाज से उड़ान रोक दी और विमान खाली कराया गया। एयरलाइन ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित कर दी है। तकनीकी विशेषज्ञ जल्द दिल्ली पहुंचकर विमान की जांच करेंगे।

यात्रियों के लिए नई व्यवस्था
एयरलाइन की स्थानीय टीम यात्रियों की मदद कर रही है। यात्रियों के लिए नई उड़ान या होटल में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। सभी यात्रियों से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है और उन्हें जल्द आगे की यात्रा के विकल्प दिए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।