छोटी सी टक्कर बनी बड़ा बवाल… बच्ची की साइकिल से स्कूटी टकराई, बरेली में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

बरेली में स्कूटी से बच्ची को टक्कर लगने के विवाद के बाद दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mar 13, 2026 - 14:47
 0
छोटी सी टक्कर बनी बड़ा बवाल… बच्ची की साइकिल से स्कूटी टकराई, बरेली में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बांस मंडी इलाके में एक छोटी सी बात को लेकर बड़ा विवाद हो गया। यहां स्कूटी से बच्ची को टक्कर लगने की बात पर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में मुस्लिम समुदाय के तीन लोग और हिंदू समुदाय का विक्की नाम का युवक शामिल है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

बच्ची की साइकिल से टकराने के बाद शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की मठ की चौकी इलाके में हिंदू समुदाय की एक बच्ची साइकिल से जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कूटी उसकी साइकिल से टकरा गई। टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोगों ने स्कूटी सवार से पूछताछ शुरू कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मौके पर पहुंचे अन्य युवक, फिर शुरू हुई मारपीट
इसी दौरान बाइक से सिकलापुर के रहने वाले जुनैद, जुबैर और नावेद भी वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इस मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

दोनों पक्षों ने लगाए अलग-अलग आरोप
मठ की चौकी निवासी विक्की के परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान विक्की को कई लोगों ने घेरकर बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि जुनैद, जुबैर और नावेद लड़की की मदद करने के लिए पहुंचे थे। उनका कहना है कि उन्हें ही टक्कर का जिम्मेदार बताकर घेर लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी प्रथम आशुतोष शिवम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है और सभी का मेडिकल भी कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।