शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा… एक्स बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पति संग रची खौफनाक साजिश

बलिया में एक महिला ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पति और परिजनों के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डालकर शव फेंक दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Mar 2, 2026 - 12:20
 0
शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा… एक्स बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पति संग रची खौफनाक साजिश

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर खौफनाक कदम उठा लिया। शादी के बाद भी आरोपी युवक उसे अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था। परेशान होकर महिला ने यह बात अपने घरवालों को बताई। इसके बाद पति और मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की साजिश रची गई। युवक को घर बुलाकर मार डाला गया और पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया गया।

10 फरवरी को मिला अज्ञात शव
घटना की शुरुआत 10 फरवरी को हुई, जब रसड़ा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव में पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया था। पुलिस ने तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान आजमगढ़ निवासी पंकज गुप्ता के रूप में की। इसके बाद जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई और मामला हत्या का निकला।

प्रेम संबंध और ब्लैकमेलिंग की कहानी
पुलिस जांच में सामने आया कि पंकज गुप्ता का पड़ोस के गांव की एक युवती से पहले प्रेम संबंध था। युवती की शादी हो जाने के बाद उसने पंकज से दूरी बना ली थी। लेकिन पंकज उसे पुराने अश्लील फुटेज दिखाकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। मानसिक रूप से परेशान महिला ने अपनी भाभी को पूरी बात बताई। भाभी ने यह जानकारी अपने पति, यानी युवती के भाई को दी।

शादी समारोह में बनी हत्या की योजना
5 फरवरी को गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर में एक शादी समारोह के दौरान पूरे परिवार ने पंकज को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। साजिश के तहत उसे बहाने से बुलाया गया। 7 फरवरी को जब वह पहुंचा, तो युवती, उसके पति, भाई और अन्य परिजनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डालकर शव को लोहटा गांव के पास फेंक दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के अनुसार, पुलिस ने सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर इस गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में प्रेमिका, उसके पति और परिजनों समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।