आयुर्वेद का अमृत फल आंवला: रोजाना सेवन से इम्युनिटी, पाचन और सुंदरता तीनों होंगे मजबूत

आंवला विटामिन सी से भरपूर एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक सुपरफूड है। इसका रोजाना सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, पाचन क्रिया में सुधार करता है, वजन को नियंत्रित करता है और त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

Jan 30, 2026 - 13:48
Jan 30, 2026 - 13:59
 0  4
आयुर्वेद का अमृत फल आंवला: रोजाना सेवन से इम्युनिटी, पाचन और सुंदरता तीनों होंगे मजबूत

आयुर्वेद में आंवला को सौ बीमारियों की एक दवा माना गया है। बदलती जीवनशैली, बढ़ता तनाव और कमजोर इम्युनिटी के दौर में आंवला एक प्राकृतिक संजीवनी की तरह काम करता है। इसमें विटामिन C की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति रोजाना एक आंवला खा ले या आंवला पाउडर का सेवन करे, तो शरीर में विटामिन C की कमी आसानी से पूरी हो सकती है। आंवला बालों, त्वचा, आंखों और पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

पोषक तत्वों का खजाना है आंवला
आंवला को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि इसमें विटामिन C के साथ-साथ विटामिन A, विटामिन B कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। घरों में आंवले का इस्तेमाल अचार, चटनी और मुरब्बा के रूप में किया जाता है। सर्दियों के मौसम में इसका सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इस समय आंवले का जूस पीना या गुनगुने पानी में आंवला पाउडर मिलाकर पीना सेहत के लिए लाभकारी होता है।

मेटाबॉलिज्म और पाचन तंत्र होगा मजबूत
रोजाना आंवला या आंवला पाउडर का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर पीने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी परेशानियों में राहत मिलती है और पाचन तंत्र ठीक से काम करता है।

इम्युनिटी बढ़ाने में असरदार
आंवला में मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। नियमित सेवन से सर्दी, जुकाम और इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही यह आंखों की रोशनी बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।

वजन घटाने, सुंदरता और तनाव में फायदेमंद
आंवला पाउडर फाइबर का अच्छा स्रोत है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर की चर्बी कम होने लगती है। आंवला बालों को मजबूत बनाता है और त्वचा में निखार लाता है। इससे दाग-धब्बे और झाइयों में भी सुधार होता है। साथ ही, आंवला तनाव कम करने और डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी सहायक माना जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।