आगरा मर्डर केस में बड़ा एनकाउंटर… दरोगा की पिस्टल छीनने वाला मुख्य आरोपी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

आगरा में पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अरबाज खान को मार गिराया। वह एसएन स्टे गेस्ट हाउस हत्याकांड में वांछित था। दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Jan 29, 2026 - 17:41
Jan 29, 2026 - 18:09
 0  2
आगरा मर्डर केस में बड़ा एनकाउंटर… दरोगा की पिस्टल छीनने वाला मुख्य आरोपी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

Uttar Pradesh News:  आगरा जिले के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में नामजद हत्यारोपी अरबाज खान मारा गया। यह वही आरोपी था, जो एस एन स्टे गेस्ट हाउस में जेल से छूटे राज चौहान की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच आमने-सामने फायरिंग हुई, जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि थाना प्रभारी और एक इंस्पेक्टर की जान बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बच गई।

गेस्ट हाउस में हुई थी राज चौहान की हत्या
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एस एन स्टे गेस्ट हाउस में जेल से छूटे राज चौहान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। इस मामले में तीन बदमाशों के नाम सामने आए थे, जिनमें अंशु तिवारी, मोहित पंडित और मुख्य आरोपी अरबाज खान शामिल था। पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान अंशु तिवारी और मोहित पंडित को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अरबाज खान पुलिस की पकड़ से बाहर था।

बरामदगी के दौरान छीनी पिस्टल, शुरू की फायरिंग
IPS अधिकारी अली अब्बास ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस अरबाज खान को घटना में इस्तेमाल किए गए असलहे की बरामदगी के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान कांशीराम आवास के पास अरबाज ने अचानक दरोगा की सरकारी पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम को गन पॉइंट पर ले लिया। इसके बाद उसने बेखौफ होकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अरबाज खान मुठभेड़ के दौरान ढेर हो गया।

दो पुलिसकर्मी घायल, अधिकारियों की जान बची
इस आमने-सामने की मुठभेड़ में सिपाही मनोज कुमार और दरोगा ऋषि को गोली लगने से गंभीर चोट आई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं थाना प्रभारी ट्रांस यमुना हरेंद्र गुर्जर और इंस्पेक्टर भानु प्रताप के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली जा धंसी, जिससे वे बाल-बाल बच गए।

पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।