सबको पीछे छोड़ गया UP का ये शहर… Pollution में बना नंबर 1, चौंकाएगी रिपोर्ट

IQAir की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025 के अनुसार दिल्ली दुनिया की चौथी सबसे प्रदूषित शहर और सबसे प्रदूषित राजधानी बनी हुई है। भारत में प्रदूषण में हल्की कमी आई है, लेकिन देश के कई शहर अब भी टॉप प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हैं।

Mar 25, 2026 - 10:41
 0
सबको पीछे छोड़ गया UP का ये शहर… Pollution में बना नंबर 1, चौंकाएगी रिपोर्ट

Uttar Pradesh News: दुनिया भर में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और भारत की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में जारी वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025 के अनुसार, दुनिया के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में से 3 भारत के हैं, जबकि टॉप 50 में से 29 शहर अकेले भारत के हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में दिल्ली दुनिया का चौथा सबसे प्रदूषित शहर और सबसे प्रदूषित राजधानी रही। हालांकि राहत की बात यह है कि भारत अब सबसे प्रदूषित देशों की टॉप 5 सूची से बाहर हो गया है।

PM2.5 स्तर ने बढ़ाई चिंता
रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का सालाना औसत PM2.5 स्तर 99.6µg/m³ दर्ज किया गया, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सुरक्षित सीमा से करीब 20 गुना ज्यादा है। स्विस कंपनी IQAir की इस रिपोर्ट में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का लोनी शहर 112.5µg/m³ के साथ दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा। इसके बाद चीन का होटन और मेघालय का बिरनीहाट दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

लोनी बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि लोनी में प्रदूषण का स्तर 2024 के मुकाबले 23% बढ़ा है, जो WHO के मानकों से 22 गुना अधिक है। दुनिया के 25 सबसे प्रदूषित शहर भारत, पाकिस्तान और चीन में ही हैं। खास बात यह है कि टॉप 4 सबसे प्रदूषित शहरों में से 3 भारत के ही हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

नई दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी
रिपोर्ट में नई दिल्ली और दिल्ली को अलग-अलग आंकड़ों में दिखाया गया है। नई दिल्ली का औसत PM2.5 स्तर 82.2µg/m³ रहा, जिससे यह दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी रही। इसके बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका और ताजिकिस्तान का दुशांबे दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

देशों की सूची में भारत की स्थिति
रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश रहा, जहां PM2.5 का औसत स्तर 48.9µg/m³ दर्ज किया गया। इससे पहले 2024 में भारत पांचवें स्थान पर था। दुनिया के सबसे प्रदूषित देशों में पाकिस्तान, बांग्लादेश, ताजिकिस्तान, चाड और कांगो शीर्ष पर हैं।

थोड़ी राहत, लेकिन समस्या बरकरार
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भारत में प्रदूषण में मामूली कमी आई है। साल 2024 के मुकाबले 2025 में औसत PM2.5 स्तर में 3% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दिल्ली में भी 8% की कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद स्मॉग और धूल भरी आंधियों के कारण प्रदूषण की समस्या अब भी बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।