वाराणसी के यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े फायरिंग, छात्र की मौत से मचा हड़कंप

वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, कैंपस में छात्रों का भारी बवाल।

Mar 20, 2026 - 14:29
 0
वाराणसी के यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े फायरिंग, छात्र की मौत से मचा हड़कंप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां यूपी कॉलेज के एक छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मृतक छात्र की पहचान सूर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जिसे कॉलेज के ही छात्र मंजीत चौहान ने गोली मारी। घटना के बाद आरोपी अपने साथी के साथ फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और हालात को काबू में करने की कोशिश कर रही है।

प्रिंसिपल के सामने चली गोलियां
जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब कॉलेज के प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह दोनों छात्रों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच बहस बढ़ गई और मंजीत चौहान ने अचानक पिस्टल निकालकर सूर्य प्रताप सिंह पर चार राउंड फायर कर दिए। इनमें से एक गोली सिर में और दो शरीर में लगीं, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के तुरंत बाद साथी छात्र घायल सूर्य प्रताप सिंह को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के फैलते ही कॉलेज परिसर में तनाव और गुस्से का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सूर्य प्रताप सिंह और मंजीत चौहान के बीच कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। यह मामला प्रॉक्टोरियल बोर्ड और प्रिंसिपल तक भी पहुंचा था, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद दोनों के बीच रंजिश लगातार बढ़ती गई, जो आखिरकार इस खौफनाक घटना में बदल गई।

घटना के बाद छात्रों का बवाल
जैसे ही छात्र की मौत की खबर फैली, कॉलेज में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। तोड़फोड़ की गई और कैंपस को बंद करा दिया गया। इतना ही नहीं, भोजूबीर मार्केट भी बंद करा दिया गया। पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
वारदात के बाद मंजीत चौहान अपने साथी अनुज के साथ मौके से फरार हो गया। भागते समय उसने पिस्टल झाड़ियों में फेंक दी। छात्रों के अनुसार आरोपी पर पहले से आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

हालात संभालने में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन छात्रों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।