3 महीने की प्रेग्नेंट थी नर्सिंग छात्रा, करना चाहती थी शादी... फिर बॉयफ्रेंड समीर ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, ज्यादा ब्लीडिंग से हुई मौत

Uttar Pradesh News: वाराणसी में जीएनएम सेकेंड ईयर की छात्रा की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार छात्रा तीन महीने की गर्भवती थी और शादी करना चाहती थी, जबकि उसका बॉयफ्रेंड गर्भपात के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Jun 12, 2026 - 12:40
 0
3 महीने की प्रेग्नेंट थी नर्सिंग छात्रा, करना चाहती थी शादी... फिर बॉयफ्रेंड समीर ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, ज्यादा ब्लीडिंग से हुई मौत

Varanasi Nursing Student Death: वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में जीएनएम सेकेंड ईयर की नर्सिंग छात्रा की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने छात्रा के बॉयफ्रेंड के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट में अधिक ब्लीडिंग को मौत का कारण बताया गया है। इस मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा करीब तीन महीने की गर्भवती थी। वह शादी करना चाहती थी, लेकिन उसका बॉयफ्रेंड गर्भपात कराने का दबाव बना रहा था। छात्रा की मौत के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रेग्नेंसी को लेकर हुई बहस
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मोहम्मद समीर के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि घटना वाले दिन छात्रा सुबह करीब 9 बजे खाना लेकर समीर के हॉस्टल पहुंची थी। वहां दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक प्रेग्नेंसी को लेकर बातचीत हुई। छात्रा शादी के पक्ष में थी, जबकि समीर गर्भपात करवाना चाहता था। आरोप है कि समीर ने करियर और समाज में बदनामी का हवाला देकर छात्रा को गर्भपात के लिए राजी किया और उसे गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने के कुछ समय बाद छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे तेज दर्द के साथ भारी ब्लीडिंग होने लगी।

आरोपी भागकर पहुंचा जौनपुर
छात्रा की हालत गंभीर होने पर समीर उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गया। डॉक्टरों के इलाज के बावजूद छात्रा को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आरोपी घबरा गया और जौनपुर स्थित अपने घर भाग गया। पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी दे चुका था गर्भपात की दवा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब सात महीने पहले भी उसने छात्रा को गर्भपात की दवा दी थी। उस समय उसकी तबीयत संभल गई थी, लेकिन इस बार स्थिति बेहद गंभीर हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों करीब एक साल से रिश्ते में थे और एक ही कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। छात्रा सेकेंड ईयर में थी, जबकि समीर थर्ड ईयर का छात्र है।

बिरयानी ले जाने की थी इच्छा
परिजनों के अनुसार घटना वाले दिन छात्रा अपने बॉयफ्रेंड के लिए बिरयानी बनाकर ले जाना चाहती थी। हालांकि उसकी मां ने उसे उस दिन सब्जी-पराठा ले जाने की सलाह दी थी और कहा था कि बिरयानी किसी और दिन अपनी दोस्त को खिला देना। किसी ने नहीं सोचा था कि उसी दिन हुई मुलाकात उसकी जिंदगी की आखिरी मुलाकात साबित होगी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।