15 साल के वैभव ने तोड़ दिया गेल का महारिकॉर्ड… IPL में मचाया तूफान, दिग्गज भी हुए फैन

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 65 छक्के पूरे किए। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की तारीफ गेल, आंद्रे रसेल और सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गजों ने भी की।

May 28, 2026 - 09:32
 0
15 साल के वैभव ने तोड़ दिया गेल का महारिकॉर्ड… IPL में मचाया तूफान, दिग्गज भी हुए फैन

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा कारनामा कर दिया, जिसका हर क्रिकेट फैन इंतजार कर रहा था। सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस मैच में वैभव ने कुल 12 छक्के लगाए और अब उनके नाम इस सीजन में 65 छक्के हो चुके हैं। खास बात यह है कि उनके पास क्वालिफायर-2 में इस रिकॉर्ड को और आगे बढ़ाने का मौका भी रहेगा।

गेल, रसेल और जयसूर्या ने की जमकर तारीफ
वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी देखकर दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गज भी हैरान रह गए। खुद क्रिस गेल ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए “नई सिक्स मशीन” बताया। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 1056 छक्के लगाने वाले गेल ने लिखा कि वैभव शानदार एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। वहीं वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने भी उनकी तारीफ की। रसेल ने उम्र पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि कई 30 साल के खिलाड़ी भी वैभव जैसा खेलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि बॉल को देखो और मारो, मैं तुम्हारा बड़ा फैन हूं। श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने भी वैभव को खास प्रतिभा बताया। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में ऐसा आत्मविश्वास बहुत कम खिलाड़ियों में देखने को मिलता है।

एक ही मैच में कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ा, बल्कि कई और उपलब्धियां भी हासिल कीं। वह अब आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल के 626 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस सीजन में वैभव अब तक 680 रन बना चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर सुरेश रैना के सबसे तेज प्लेऑफ फिफ्टी रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। इतना ही नहीं, प्लेऑफ मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा 12 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अब उनके नाम हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था।

पावरप्ले में भी बनाया नया इतिहास
वैभव ने मैच के पावरप्ले में ही 8 छक्के जड़ दिए। आईपीएल के 19 साल के इतिहास में किसी बल्लेबाज ने पावरप्ले के अंदर इतने ज्यादा छक्के पहले कभी नहीं लगाए थे। अब क्रिकेट फैंस की नजर क्वालिफायर-2 पर है, जहां वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल आमने-सामने दिखाई देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।