अवैध संबंध में बाधा बनी पत्नी तो पति ने दी खौफनाक सजा, पहले पीटा फिर जहर देकर उतारा मौत के घाट

Uttar Pradesh News: उन्नाव जिले में एक व्यक्ति ने कथित प्रेम संबंध के चलते अपनी पत्नी की जहर देकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी का दूसरी महिला से संबंध था, जिसका पत्नी विरोध करती थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

May 12, 2026 - 13:44
 0
अवैध संबंध में बाधा बनी पत्नी तो पति ने दी खौफनाक सजा, पहले पीटा फिर जहर देकर उतारा मौत के घाट

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी प्रेमिका के प्यार में इतना अंधा हो गया कि उसने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और फिर उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने आरोपी पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना बीघापुर थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा गांव की बताई जा रही है।

दूसरी महिला से संबंध को लेकर होता था विवाद
जानकारी के अनुसार बाबूखेड़ा मजरा मगरायर गांव निवासी गंगादीन लोधी का गांव की ही एक विवाहिता महिला से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि उस महिला का पति बाहर रहता था। जब गंगादीन की 40 वर्षीय पत्नी आरती को इस संबंध की जानकारी हुई, तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

रविवार रात हुआ बड़ा झगड़ा
परिजनों के मुताबिक गंगादीन और आरती की कोई संतान नहीं थी, जिस कारण भी दोनों के बीच पहले से तनाव बना रहता था। रविवार देर रात दोनों के बीच एक बार फिर झगड़ा हुआ। मृतका के परिवार का आरोप है कि गुस्से में आकर गंगादीन ने पहले आरती की जमकर पिटाई की और फिर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पोस्टमार्टम में पेट में मिला जहर
बीघापुर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में महिला के पेट में जहर मिलने की पुष्टि हुई है। हालांकि शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है ताकि आगे जांच की जा सके। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गंगादीन को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच डर और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।