IPL 2026 से पहले आया बड़ा अपडेट, BCCI ने 6 सीरीज का किया ऐलान… जानिए पूरा प्लान

बीसीसीआई ने टीम इंडिया की 2026 की घरेलू सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी किया है। भारत वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले खेलेगा। अगले 10 महीनों में 20 वनडे मैच होंगे, जिससे फैंस को विराट और रोहित की बल्लेबाजी देखने का भरपूर मौका मिलेगा।

Mar 26, 2026 - 15:05
 0
IPL 2026 से पहले आया बड़ा अपडेट, BCCI ने 6 सीरीज का किया ऐलान… जानिए पूरा प्लान

Team India schedule 2026: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के अगले घरेलू मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस शेड्यूल के मुताबिक भारत सितंबर से लेकर फरवरी तक वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगा। इस ऐलान के बाद क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है, खासकर वनडे फॉर्मेट में बड़े खिलाड़ियों को देखने का मौका मिलने वाला है। आने वाले महीनों में टीम इंडिया लगातार क्रिकेट खेलती नजर आएगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से होगी शुरुआत
भारत की घरेलू सीरीज की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी। पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में बाकी वनडे मैच होंगे। टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से लखनऊ में होगी। इसके बाद रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में मैच खेले जाएंगे।

श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में मुकाबले
दिसंबर में भारत और श्रीलंका के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे 13 दिसंबर को दिल्ली में होगा। इसके बाद बेंगलुरु और अहमदाबाद में बाकी वनडे होंगे। टी20 मुकाबले 22 दिसंबर से राजकोट, कटक और पुणे में खेले जाएंगे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज
जनवरी में भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगा। पहला मुकाबला 3 जनवरी को कोलकाता में होगा। दूसरा मैच 6 जनवरी को हैदराबाद और तीसरा 9 जनवरी को मुंबई में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी टेस्ट सीरीज
जनवरी-फरवरी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। पहला टेस्ट 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होगा। इसके बाद चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में बाकी मैच खेले जाएंगे। यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है।

फैंस को मिलेगा वनडे का भरपूर मजा
इस शेड्यूल के मुताबिक अगले 10 महीनों में भारतीय टीम 20 वनडे मैच खेलेगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी अब मुख्य रूप से वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, ऐसे में उनके फैंस को उनकी बल्लेबाजी देखने के कई मौके मिलेंगे। आईपीएल के बाद भारत अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ भी वनडे सीरीज खेलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।