मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, दुबई में फंसीं सोनल चौहान ने दिया हालात का अपडेट

अमेरिकी-इजराइल द्वारा ईरान पर मिसाइल हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने और कई उड़ानें रद्द होने के बाद अभिनेत्री सोनल चौहान ने दुबई से सुरक्षा संबंधी अपडेट साझा किया।

Mar 2, 2026 - 09:14
 0
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, दुबई में फंसीं सोनल चौहान ने दिया हालात का अपडेट

अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर मिसाइल हमला किए जाने के बाद मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। इस हमले के जवाब में ईरान ने भी इजरायल और अमेरिका के सैन्य अड्डों पर मिसाइलें दागीं। लगातार हो रहे हमलों का असर पूरे क्षेत्र में देखा जा रहा है। दुबई में भी स्थिति प्रभावित हुई है और सभी उड़ानें फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। इस वजह से कई भारतीय नागरिक वहां फंसे हुए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान भी दुबई में ही मौजूद हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी स्थिति की जानकारी दी है।

सोनल चौहान ने फैंस को किया आश्वस्त
सोनल चौहान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने लिखा कि जो लोग उन्हें संदेश भेजकर हालचाल पूछ रहे हैं, उनका धन्यवाद। जवाब न दे पाने के लिए उन्होंने खेद भी जताया। सोनल ने कहा कि स्थानीय अधिकारी सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की दहशत या भ्रामक खबरें न फैलाएं। उनके अनुसार, दुबई दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक है और वहां के डिफेंसकर्मी पूरी तरह तैनात हैं।

पहले पीएम मोदी से लगाई थी मदद की गुहार
इससे पहले सोनल चौहान ने एक पोस्ट में बताया था कि मौजूदा संकट के कारण वह दुबई में फंस गई हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं दिख रहा है। उन्होंने सुरक्षित भारत वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की थी। शनिवार को शेयर किए गए इस पोस्ट में उन्होंने भारत सरकार से सहायता की मांग की थी।

ईरान पर हमले के बाद बढ़ा संघर्ष
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद तनाव लगातार बढ़ रहा है। खबरों के मुताबिक, इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई है। रविवार को भी हमले जारी रहे और ईरानी इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का मुख्यालय निशाने पर रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इन हमलों में 48 ईरानी नेताओं को मार दिया गया है और अमेरिका ने ईरान के 9 जहाज डुबो दिए हैं। पूरे मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।