25 साल बाद भी श्वेता तिवारी का स्टाइल बरकरार, देसी सूट से जींस-टॉप तक लुक्स ने जीता दिल

श्वेता तिवारी ने अपने सिंपल लेकिन स्टाइलिश देसी कुर्ता सेट और कैजुअल जींस-क्रॉप टॉप लुक से फैंस को प्रभावित किया। जानिए आउटफिट की डिटेल्स, स्टाइलिंग टिप्स और फैंस की प्रतिक्रियाएं।

Jan 29, 2026 - 11:05
Jan 29, 2026 - 11:21
 0  7
25 साल बाद भी श्वेता तिवारी का स्टाइल बरकरार, देसी सूट से जींस-टॉप तक लुक्स ने जीता दिल

टीवी इंडस्ट्री में श्वेता तिवारी को 25 साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन उनके लुक्स का जलवा आज भी कायम है। उम्र बढ़ने के साथ उनका स्टाइल और भी निखरता नजर आ रहा है। हाल ही में श्वेता तिवारी अपने दो अलग-अलग लुक्स को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक तरफ वह सूट में सादगी और क्लास का परफेक्ट उदाहरण बनीं, तो दूसरी ओर जींस और क्रॉप टॉप में उनका कैजुअल अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। सोशल मीडिया पर दोनों ही लुक्स को जमकर प्यार मिल रहा है।

देसी लुक में दिखी श्वेता की सादगी
श्वेता तिवारी को उनके देसी लुक के लिए सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जोड़ी सोहेल और विक्टर ने स्टाइल किया। उन्होंने ‘Jind Mahia’ लेबल का कुर्ता सेट पहना, जो प्रीमियम मलाई चंदेरी फैब्रिक से तैयार किया गया है। यह फैब्रिक हल्का, मुलायम और थोड़ा पारदर्शी होता है। कुर्ता ब्राउन रंग का है, जिसकी कीमत करीब 13,000 रुपये बताई जा रही है। फ्लेयर्ड कुर्ते को वी-नेक और थ्री-क्वार्टर स्लीव्स के साथ डिजाइन किया गया है।

कुर्ते की डिजाइन ने खींचा ध्यान
कुर्ते की नेकलाइन और बॉर्डर पर सुनहरे सितारों की डिटेलिंग की गई है, जो लुक में हल्की चमक जोड़ रही है। क्रश्ड फैब्रिक और नीचे की ओर प्लीटेड पैटर्न इसे और खूबसूरत बनाता है। श्वेता ने इसे स्ट्रेट पैंट्स के साथ पेयर किया, जिससे पूरा लुक संतुलित नजर आया। उन्होंने दुपट्टा नहीं लिया, हालांकि ओरिजनल डिजाइन में पतली गोल्डन लेस वाला दुपट्टा भी शामिल है।

मिनिमल जूलरी और सॉफ्ट मेकअप
इस लुक को श्वेता ने बुक रीडिंग इवेंट के लिए चुना था। उन्होंने सिर्फ झुमके पहने और जूलरी को मिनिमल रखा। ब्राउन लिप्स और शिमरी ब्राउन आईशैडो के साथ उनका यह सादा लेकिन एलिगेंट लुक लोगों को खूब भाया।

जींस और क्रॉप टॉप में कैजुअल अंदाज
वहीं श्वेता का दूसरा लुक पूरी तरह कैजुअल है। उन्होंने पिंक कलर का क्रॉप टॉप पहना, जिसमें राउंड नेक और हाफ स्लीव्स हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लू स्ट्रेट फिट डेनिम जींस कैरी की। लूज फिट जींस ने बॉडी हगिंग टॉप को अच्छे से कॉम्प्लिमेंट किया। इस लुक में श्वेता डांस करती नजर आईं और उनकी एनर्जी देखते ही बनती थी।

फैंस ने की जमकर तारीफ
श्वेता ने इस कैजुअल लुक में भी ज्यादा एक्सेसरीज नहीं पहनीं। सिर्फ स्टड ईयररिंग्स और खुले वेवी बालों के साथ वह बेहद स्टाइलिश लगीं। सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ‘क्वीन’, ‘कॉलेज गर्ल’ और ‘एवरग्रीन’ जैसे नाम दिए। किसी ने उनकी क्यूटनेस की तारीफ की, तो किसी ने उनकी उम्र को मात देने वाले स्टाइल की। साफ है कि श्वेता तिवारी का फैशन और अंदाज आज भी लोगों का दिल जीत रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।