सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से आएगी
सलमान खान ने गलवान घाटी की घटना से प्रेरित अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मई वॉर रेस्ट इन पीस' के नए शीर्षक की घोषणा की है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनकी प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। लंबे समय से ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से चर्चा में रही इस फिल्म का अब आधिकारिक तौर पर नया नाम घोषित कर दिया गया है। मेकर्स ने बताया कि फिल्म का नया टाइटल अब मातृभूमि: युद्ध की आत्मा को शांति मिले रखा गया है। सलमान खान ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इस नए नाम की जानकारी दी। इसके साथ फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया गया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
टैगलाइन दे रही शांति का संदेश
फिल्म के नए शीर्षक की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन है – “वॉर की आत्मा को शांति मिले”, जिसका मतलब है कि युद्ध खत्म हों। आमतौर पर युद्ध पर आधारित फिल्मों में वीरता और लड़ाई की कहानी दिखाई जाती है, लेकिन इस फिल्म के जरिए एक अलग संदेश देने की कोशिश की गई है। यह टैगलाइन केवल रणभूमि की कहानी नहीं बताती, बल्कि पूरी दुनिया में शांति की आवश्यकता को भी दर्शाती है। जारी किए गए पोस्टर में सलमान खान का आधा चेहरा नजर आ रहा है और वह खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं, जो फिल्म के गंभीर और भावनात्मक पहलू की ओर इशारा करता है।
गलवान घाटी की घटना से प्रेरित है कहानी
बताया जा रहा है कि यह फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है। हालांकि फिल्म का नया नाम यह संकेत देता है कि कहानी केवल सैन्य संघर्ष तक सीमित नहीं रहेगी। इसमें देशभक्ति के साथ-साथ मानवीय भावनाओं और शांति के संदेश को भी प्रमुखता दी जाएगी। फिल्म के नाम में किए गए इस बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई प्रशंसक इस फैसले की सराहना कर रहे हैं और फिल्म के संदेश को खास बता रहे हैं।
चित्रांगदा सिंह के साथ पहली बार दिखेंगे सलमान
काम के मोर्चे पर सलमान खान आखिरी बार सिकंदर में नजर आए थे, जिसमें रश्मिका मंदाना लीड रोल में थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफलता हासिल नहीं कर पाई थी। अब दर्शकों को सलमान खान की नई फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में सलमान खान की जोड़ी पहली बार अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ देखने को मिलेगी। दोनों कलाकार पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
