950 परिवार प्यासे, लाखों खर्च के बाद भी 6 महीने से पानी गायब… नोएडा की सोसाइटी में लोगों का फूटा गुस्सा

नोएडा के सेक्टर-78 स्थित एक सोसाइटी में पिछले छह महीने से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। टैंकरों पर लाखों रुपये खर्च होने के बाद अब निवासियों और बिल्डर के बीच विवाद बढ़ गया है, जबकि जल निगम ने भी बिल्डर पर बकाया को लेकर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

Feb 20, 2026 - 10:05
 0
950 परिवार प्यासे, लाखों खर्च के बाद भी 6 महीने से पानी गायब… नोएडा की सोसाइटी में लोगों का फूटा गुस्सा

Uttar Pradesh News: नोएडा के सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू 2 सोसाइटी में पिछले छह महीने से चल रहा पेयजल संकट अब बड़ा विवाद बनता जा रहा है। करीब 950 परिवारों वाली इस सोसाइटी में नियमित जल आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को निजी टैंकरों के सहारे पानी मंगवाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सिर्फ अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच ही टैंकरों पर लगभग 11.33 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्राधिकरण की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

6 महीने से पानी की किल्लत, टैंकर ही सहारा
सोसाइटी निवासी बृजेश शर्मा ने बताया कि पिछले छह महीने से पानी की सप्लाई ठीक नहीं है। हालत यह है कि रोजमर्रा के काम जैसे खाना बनाना, नहाना और साफ-सफाई के लिए भी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। इसका सीधा आर्थिक बोझ सोसाइटी के लोगों पर पड़ रहा है और हर परिवार अतिरिक्त खर्च झेलने को मजबूर है।

मेंटेनेंस देने के बाद भी दोहरी मार
एक अन्य निवासी रंजन समंतराय का कहना है कि नियमित मेंटेनेंस शुल्क देने के बावजूद मूलभूत सुविधा के लिए अलग से भुगतान करना पड़ रहा है। इससे परिवारों पर दोहरी आर्थिक मार पड़ रही है। कई लोगों का आरोप है कि पानी की इतनी बड़ी समस्या होने के बावजूद प्राधिकरण इस मामले में गंभीर कदम नहीं उठा रहा।

प्राधिकरण को 8 घंटे का अल्टीमेटम
निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण और जल विभाग को पत्र लिखकर 8 घंटे के भीतर विस्तृत कार्ययोजना सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका कहना है कि या तो स्थायी जल कनेक्शन तुरंत दिया जाए या फिर भुगतान और बकाया की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए। वहीं बिल्डर का कहना है कि सोसाइटी के कई लोगों ने कनेक्शन शुल्क ही जमा नहीं किया है।

कनेक्शन और भुगतान पर अलग-अलग दावे
जानकारी के अनुसार सोसाइटी में 950 जल कनेक्शन प्रस्तावित हैं, लेकिन लगभग 450 लोगों ने अब तक आधिकारिक कनेक्शन नहीं लिया। इनमें से करीब 100 लोगों ने ही शुल्क जमा किया है। दूसरी तरफ निवासियों का कहना है कि जिनसे पैसा लिया गया है, उन्हें भी नियमित पानी नहीं मिल रहा, इसलिए कई लोग शुल्क देने से हिचक रहे हैं।

बिल्डर पर लाखों का बकाया, कार्रवाई की तैयारी
जल निगम के अधिकारी ए.के. अरोड़ा के अनुसार बिल्डर पर करीब 19.4 लाख रुपये बकाया हैं। कई नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। अब बिल्डर के खिलाफ डीएम के माध्यम से आरसी जारी करने की तैयारी है। सोसाइटी निवासी दीनानाथ मिश्रा का कहना है कि बिल्डर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है, जबकि निवासी हर महीने मेंटेनेंस दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।