प्राकृतिक चीजों से करें बालों की देखभाल, दादी-नानी के नुस्खे फिर बने ट्रेंड
स्वस्थ, मजबूत और चमकदार बालों के लिए रीठा, आंवला, शिकाकाई, मुल्तानी मिट्टी और अन्य प्राकृतिक चीजों का उपयोग करके सरल और प्रभावी बालों की देखभाल के घरेलू नुस्खों को जानें।
आज के समय में लोग बालों की समस्याओं जैसे हेयर फॉल, डैंड्रफ और बालों के रूखेपन से परेशान हैं। महंगे शैंपू और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद कई बार सही परिणाम नहीं मिलते। ऐसे में अब लोग फिर से पुराने घरेलू और प्राकृतिक तरीकों की ओर लौट रहे हैं। दादी-नानी के समय से इस्तेमाल होने वाले रीठा, आंवला, शिकाकाई जैसे प्राकृतिक तत्व एक बार फिर चर्चा में हैं। ये न सिर्फ बालों को साफ करते हैं बल्कि उन्हें मजबूत, लंबा और काला भी बनाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान और असरदार प्राकृतिक उपायों के बारे में।
रीठा, आंवला और शिकाकाई का पारंपरिक इस्तेमाल
पहले के समय में बाल धोने के लिए रीठा का खूब इस्तेमाल किया जाता था। इसमें शैंपू की तरह झाग बनते हैं, जिससे बाल अच्छे से साफ हो जाते हैं। अगर इसमें आंवला और शिकाकाई मिला लिया जाए तो इसका फायदा और बढ़ जाता है। ये तीनों चीजें मिलकर बालों को मजबूत बनाती हैं, झड़ना कम करती हैं और बालों की लंबाई बढ़ाने में मदद करती हैं। साथ ही यह बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाए रखने में भी सहायक हैं।
मुल्तानी मिट्टी और नींबू से गहरी सफाई
बालों की सफाई के लिए मुल्तानी मिट्टी भी एक अच्छा विकल्प है। इसे एक घंटे पानी में भिगोकर बालों में लगाया जाता है। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाने से डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है। अगर बाल ज्यादा रूखे हो जाते हैं तो इसमें एलोवेरा जेल भी मिलाया जा सकता है। इससे बाल साफ, मुलायम और चमकदार बनते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल
एप्पल साइडर विनेगर में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इसे पानी में मिलाकर बालों में लगाने से स्कैल्प साफ होती है और संक्रमण से बचाव होता है। 2-3 मिनट बाद बाल धो लेने से बाल साफ और हल्के महसूस होते हैं।
बेर के पत्ते और अवापुही का अनोखा उपयोग
बेर के पत्तों को रगड़ने पर झाग बनते हैं, जिन्हें पीसकर बाल धोने में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्कैल्प हेल्दी रहती है और बालों की समस्याएं कम होती हैं। वहीं अवापुही, जिसे शैंपू जिंजर भी कहा जाता है, इसके फूलों से निकलने वाला लिक्विड बालों को साफ करने के साथ कंडीशनिंग भी करता है। यह प्राकृतिक और सुगंधित उपाय है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
