मुरादाबाद से आतंकी साजिश… हारिश अली के लैपटॉप से मिले ISIS लिंक के चौंकाने वाले सबूत

मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज से गिरफ्तार हारिश अली के ISIS लिंक का बड़ा खुलासा हुआ है। एटीएस ने उसे 5 दिन की रिमांड पर लिया है। जांच में विदेशी फंडिंग, संदिग्ध नेटवर्क और आतंकी साजिश के संकेत मिले हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

Mar 25, 2026 - 14:30
 0
मुरादाबाद से आतंकी साजिश… हारिश अली के लैपटॉप से मिले ISIS लिंक के चौंकाने वाले सबूत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एटीएस को एक बड़ी सफलता मिली है। मुरादाबाद के एक निजी डेंटल कॉलेज से पकड़े गए छात्र हारिश अली को लेकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। उस पर ISIS से जुड़े होने के आरोप हैं। एटीएस की लखनऊ यूनिट ने कड़ी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया और एनआईए कोर्ट से 5 दिन की रिमांड भी हासिल कर ली है। शुरुआती जांच में ही इस मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

डॉक्टर बनने की आड़ में रच रहा था साजिश
जांच में सामने आया है कि सहारनपुर का रहने वाला हारिश अली डॉक्टर बनने की आड़ में देश के खिलाफ साजिश रच रहा था। गिरफ्तारी के बाद पहले उसने खुद को निर्दोष बताया, लेकिन जब एटीएस ने उसके लैपटॉप और मोबाइल से मिले सबूत सामने रखे तो वह टूट गया। उसने कबूल किया कि वह सीमा पार बैठे ISIS हैंडलर्स के संपर्क में था।

लैपटॉप में मिले आतंकी दस्तावेज
एजेंसी के अनुसार, हारिश के लैपटॉप में आतंकी मॉड्यूल से जुड़े दस्तावेज और प्रतिबंधित सामग्री मिली है। वह पढ़ाई के बाद ज्यादातर समय लैपटॉप पर बिताता था। हॉस्टल के वार्डन और छात्रों ने भी बताया कि वह कम बोलता था और अक्सर संदिग्ध गतिविधियों में लगा रहता था।

विदेशी फंडिंग और हमले की साजिश का शक
जांच में यह भी सामने आया है कि हारिश के बैंक खातों में पिछले कुछ महीनों में संदिग्ध विदेशी ट्रांजेक्शन हुए हैं। एटीएस को शक है कि यह पैसा किसी बड़े आतंकी हमले की तैयारी के लिए जुटाया जा रहा था। हारिश इस नेटवर्क में फंड जुटाने का काम कर रहा था।

कई जिलों में फैला नेटवर्क
हारिश का नेटवर्क सिर्फ मुरादाबाद तक सीमित नहीं था। उसके संपर्क सहारनपुर, मेरठ, अमरोहा और संभल तक फैले हुए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि उसके संपर्क में कई हाई-प्रोफाइल लोग थे, जो स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं। यूपी के बाहर के कुछ संदिग्धों की भी पहचान हुई है, जिनकी तलाश जारी है।

साथियों ने पहले ही जताया था शक
गिरफ्तारी से पहले एटीएस ने उसके सहपाठियों से पूछताछ की थी। छात्रों ने बताया कि हारिश का व्यवहार सामान्य नहीं था और वह कट्टरपंथी बातें करता था। अब एजेंसी उसके करीबी छात्रों की भी जांच कर रही है।

रिमांड में हो सकते हैं बड़े खुलासे
फिलहाल हारिश अली 5 दिन की एटीएस रिमांड पर है। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ में उसके साथियों और स्लीपर सेल के बारे में अहम जानकारी मिलेगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसका अगला टारगेट क्या था और उसे हथियार कहां से मिलने वाले थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।