मेरठ में पुलिसवालों की दबंगई… ढाबे पर खाना खाने पहुंचे सिपाहियों ने कर्मचारियों को पीटा, वीडियो बनाने पर तोड़ा मोबाइल

Uttar Pradesh News: मेरठ में दो पुलिसकर्मियों पर ढाबे में काम करने वाले लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में थे। वीडियो बनाए जाने पर मोबाइल भी तोड़ दिया गया। मामले में एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।

May 13, 2026 - 15:11
 0
मेरठ में पुलिसवालों की दबंगई… ढाबे पर खाना खाने पहुंचे सिपाहियों ने कर्मचारियों को पीटा, वीडियो बनाने पर तोड़ा मोबाइल

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से पुलिसकर्मियों की कथित दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां देर रात ढाबे पर खाना खाने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों पर ढाबे में काम करने वाले लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे और उन्होंने ढाबा कर्मचारियों के साथ अभद्रता भी की। इतना ही नहीं, घटना का वीडियो बनाए जाने पर मोबाइल फोन तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। अब पूरे मामले की विभागीय जांच की जा रही है।

ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे पुलिसकर्मी
जानकारी के मुताबिक, यह मामला मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि रोहटा थाने में तैनात दो सिपाही अमित कुमार और भारत देर रात अपने साथियों के साथ भोला झाल स्थित यशपाल ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका ढाबे में काम करने वाले लोगों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे। आरोप है कि उन्होंने ढाबा संचालक यशपाल और वहां काम करने वाले सोनू के साथ मारपीट की। घटना के दौरान गाली-गलौज और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया।

वीडियो बनाने पर तोड़ा मोबाइल
ढाबे पर मौजूद लोगों ने जब घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी पुलिसकर्मियों ने मोबाइल फोन भी तोड़ दिए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों तक पहुंची। घटना सामने आने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच में दोनों पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

एसएसपी ने दिए विभागीय जांच के आदेश
इस मामले में सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि 13 तारीख की रात थाना रोहटा में तैनात सिपाही अमित कुमार और भारत द्वारा थाना जानी क्षेत्र में भोला झाल के पास एक ढाबे पर खाने के दौरान अभद्रता की गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा की गई अनुशासनहीनता को गंभीर मानते हुए एसएसपी मेरठ ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।