जो भी महिला घर से भागे, मुझे फोन करो… मेरठ कांड में हत्यारे का सनकी बयान सुन दहल जाएगा दिल

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात का वीडियो और आरोपी का धमकी भरा बयान सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Feb 26, 2026 - 10:06
 0
जो भी महिला घर से भागे, मुझे फोन करो… मेरठ कांड में हत्यारे का सनकी बयान सुन दहल जाएगा दिल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बदले और सनक की एक खौफनाक घटना ने पुलिस और समाज दोनों को झकझोर दिया है। हस्तिनापुर इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में हत्या का लाइव दृश्य दिख रहा है, जबकि दूसरे में आरोपी खुद अपना जुर्म कबूल करते हुए कानून को चुनौती दे रहा है और अगली हत्या की धमकी तक दे रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव है और पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

लाइव वीडियो में कैद हुई हत्या की पूरी वारदात
वायरल वीडियो किसी फिल्मी सीन जैसा लेकिन बेहद डरावना बताया जा रहा है। आरोपी प्रदीप चेहरे पर सफेद कपड़ा बांधे दिखाई देता है। जैसे ही सुनील अपनी बाइक स्टार्ट करता है, प्रदीप पीछे से आकर उसकी कमर में पहली गोली मार देता है। गोली लगते ही सुनील जमीन पर गिर पड़ता है। इसके बाद आरोपी ने दोबारा तमंचा लोड कर दूसरी गोली सिर में और तीसरी कनपटी पर मार दी। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर काफी भीड़ मौजूद थी, लेकिन किसी ने रोकने या बचाने की कोशिश नहीं की। हत्या के बाद आरोपी आराम से फरार हो गया।

आरोपी का इकबालिया वीडियो
हत्या के तुरंत बाद प्रदीप ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने कहा कि उसने सुनील को 315 और 312 बोर की तीन गोलियां मारी हैं। उसने दावा किया कि इस घटना में उसका कोई दोस्त या परिजन शामिल नहीं है और वह हथियार नहर में फेंक देगा। उसने अपनी पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दी और कहा कि जो महिला घर छोड़कर भागेगी, उसका यही हाल करेगा। उसने वीडियो को पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाने और वायरल करने की भी बात कही।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
आरोपी ने वीडियो में पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसे न्याय नहीं मिला, इसलिए उसने कानून हाथ में लिया। उसने दो पुलिसकर्मियों का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उसे मजबूर किया गया। साथ ही दावा किया कि उसे हथियार मानपुर के जीत सिंह और हनी सिंह ने उपलब्ध कराए।

डेढ़ साल पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
जानकारी के मुताबिक, सनौता निवासी प्रदीप की पत्नी पूनम का सुनील उर्फ सुरेंद्र से प्रेम संबंध था। एक साल पहले दोनों घर से भाग गए थे और कोर्ट मैरिज कर ली थी। प्रदीप इसे अपनी बेइज्जती मानता था और तभी से बदला लेने की धमकी दे रहा था। बुधवार को उसने सुनील को देखकर अपना बदला पूरा कर दिया।

पुलिस कार्रवाई, आरोपी फरार, इलाके में भारी फोर्स तैनात
घटना की सूचना मिलते ही बहसूमा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ मवाना पंकज लवानिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर प्रदीप और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मेरठ पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। उसे पकड़ने के लिए स्वाट टीम सहित दो टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। परिजनों के गुस्से को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।