लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना… कुत्तों ने मासूम के चेहरे-हाथ-पैर नोचे, 500 मीटर दूर खेत में मिला शव

लखनऊ के रहीमाबाद में आवारा कुत्तों ने 8 साल की बच्ची अंशिका पर हमला कर उसे मार डाला। खेत में उसका क्षत-विक्षत शव मिला, जिससे गांव में दहशत फैल गई।

Mar 2, 2026 - 10:03
 0
लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना… कुत्तों ने मासूम के चेहरे-हाथ-पैर नोचे, 500 मीटर दूर खेत में मिला शव

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां आवारा कुत्तों ने 8 साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बना लिया। रविवार शाम करीब 6 बजे बच्ची घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत की ओर गई थी। उसी दौरान वहां मौजूद आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची के साथ उस समय कोई नहीं था और आसपास भी कोई मौजूद नहीं था। बाद में उसका खून से लथपथ शव खेत में मिला, जिसे देखकर गांव में सनसनी फैल गई।

खेत में मिला क्षत-विक्षत शव
जानकारी के अनुसार, कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह नोच-नोचकर मार डाला। उसके चेहरे, हाथ, पैर और पेट को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। शव के कई हिस्से इधर-उधर पड़े मिले और शरीर से मांस के लोथड़े लटक रहे थे। घटना की जानकारी तब हुई जब गांव की कुछ महिलाएं खेत की तरफ गईं। उन्होंने खेत में एक शव पड़ा देखा और तुरंत गांव वालों को सूचना दी।

ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ पहुंचे
सूचना मिलते ही ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ खेत की ओर दौड़े। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि बच्ची का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा है और कुछ दूरी पर कुत्ते बैठे हुए हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची के परिजनों को सूचना दी। परिजन और गांव वालों की मदद से शव को घर लाया गया और पुलिस को जानकारी दी गई।

कक्षा-1 की छात्रा थी अंशिका
रहीमाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक बच्ची की पहचान अंशिका के रूप में हुई, जो कक्षा-1 की छात्रा थी। वह घर से अकेले निकली थी, तभी कुत्तों ने हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में कुत्तों के हमले के कई मामले देखे हैं, लेकिन यह घटना बेहद दर्दनाक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।