सास बनी रास्ते का कांटा, बहू ने प्रेमी संग रची साजिश… लखनऊ में दिल दहला देने वाली हत्या

लखनऊ के निशातगंज में बहू ने अवैध संबंधों के चलते अपनी 69 वर्षीय सास की गला घोंटकर हत्या कर दी। हाथ-पैर बांधकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी बहू को हिरासत में लिया है और उसके प्रेमी की तलाश जारी है।

Mar 22, 2026 - 17:09
 0
सास बनी रास्ते का कांटा, बहू ने प्रेमी संग रची साजिश… लखनऊ में दिल दहला देने वाली हत्या

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निशातगंज इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बहू ने अपनी ही 69 वर्षीय सास की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों में बाधा बनने पर बहू ने गला घोंटकर सास को मौत के घाट उतार दिया। घटना शनिवार दोपहर की है, जब मृतका के हाथ-पैर रस्सी से बंधे मिले। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी बहू रंजना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घर में अकेली थीं सास, पोते ने देखा खौफनाक मंजर
मृतका निर्मला देवी सचिवालय से रिटायर्ड थीं और अपने बेटे त्रिदेश, बहू रंजना और पोते-पोतियों के साथ निशातगंज गली नंबर-3 में रहती थीं। शनिवार दोपहर करीब 4 बजे उनका पोता आदित्य, जो डिलीवरी बॉय का काम करता है, घर लौटा। दरवाजा न खुलने पर वह किसी तरह अंदर पहुंचा तो उसने अपनी दादी का शव कमरे में पड़ा देखा। उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और गले पर चोट के निशान थे।

किराएदार ने दी पुलिस को सूचना, बेटे को बुलाया गया
आदित्य की चीख सुनकर ऊपर रहने वाले किराएदार पिंटू मौर्य नीचे आए। उन्होंने तुरंत पुलिस और मृतका के बेटे त्रिदेश को सूचना दी। त्रिदेश बिजली विभाग में संविदा कर्मी हैं और घटना के समय ड्यूटी पर थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि बहू रंजना का किसी बाहरी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। निर्मला देवी को इसकी जानकारी थी और वे इसका विरोध करती थीं। इसी वजह से बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। वारदात के समय घर में रंजना और उसकी छोटी बेटी मौजूद थीं, जबकि बड़ी बेटी उन्नाव अपने ननिहाल गई हुई थी।

आरोपी हिरासत में, प्रेमी की तलाश जारी
पुलिस ने शक के आधार पर रंजना को हिरासत में ले लिया है और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी सबूत जुटाए हैं। पुलिस अब आरोपी के कथित प्रेमी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पड़ोसियों के अनुसार, निर्मला देवी परिवार की मुखिया थीं और सभी का ख्याल रखती थीं। उनकी हत्या से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।