ऑनलाइन रिश्ता बनाकर पहले फंसाया, फिर लखनऊ में बिल्डर ने शादी का झांसा देकर किया रेप, अब 5 लाख की डिमांड

लखनऊ में मैट्रोमोनियल साइट के जरिए युवती को फंसाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। आरोपी ने प्राइवेट वीडियो बनाकर 1.80 लाख रुपये वसूले और अब 5 लाख की मांग कर रहा है। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Mar 23, 2026 - 12:04
Mar 23, 2026 - 12:39
 0
ऑनलाइन रिश्ता बनाकर पहले फंसाया, फिर लखनऊ में बिल्डर ने शादी का झांसा देकर किया रेप, अब 5 लाख की डिमांड

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खुद को बिल्डर बताने वाले एक युवक ने मैट्रोमोनियल साइट के जरिए छत्तीसगढ़ की युवती को अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके निजी फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस मामले में गोमती नगर विस्तार थाने में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

फर्जी प्रोफाइल बनाकर किया संपर्क, दोस्तों की भी भूमिका
पीड़िता, जो रायपुर (छत्तीसगढ़) की रहने वाली है, ने बताया कि आरोपी हर्ष रघुवंशी ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर उससे संपर्क किया था। धीरे-धीरे उसने भरोसा जीत लिया। इस पूरी साजिश में हर्ष के दोस्त शक्ति प्रताप सिंह और आदित्य सिंह भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिन्होंने आरोपी का साथ दिया।

होटल में बुलाकर बनाया वीडियो, शादी का झांसा देकर कराया चुप
पीड़िता के अनुसार, 12 अगस्त 2025 को हर्ष ने उसे शादी का वादा कर लखनऊ बुलाया। उसे गोमती नगर स्थित होटल क्रिस्टल स्वीट्स में ठहराया गया, जिसका मालिक विवेक पांडे बताया जा रहा है। आरोप है कि यहीं पर आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और चोरी-छिपे उसके प्राइवेट फोटो और वीडियो बना लिए। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसे शांत कर दिया।

1.80 लाख की वसूली, अब 5 लाख की मांग
लखनऊ से लौटने के बाद आरोपी ने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से अब तक 1.80 लाख रुपये वसूल लिए। नवंबर 2025 में उसे दोबारा लखनऊ बुलाया गया और फिर से उसके साथ गलत काम किया गया। अब आरोपी उससे 5 लाख रुपये और मांग रहा है और पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है।

दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव, पुलिस जांच में जुटी
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसे अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद गोमती नगर विस्तार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के पास व्हाट्सएप चैट और पैसे के लेनदेन के सबूत मौजूद हैं। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या उसने पहले भी अन्य युवतियों के साथ इसी तरह की घटनाएं की हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।