लखनऊ में 5 साल के मासूम अर्नव की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी माता-पिता को देखकर भड़के लोग

लखनऊ के चौक इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 5 वर्षीय बच्चे को उसके पिता और सौतेली मां ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। जनता के आक्रोश के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Mar 14, 2026 - 15:38
 0
लखनऊ में 5 साल के मासूम अर्नव की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी माता-पिता को देखकर भड़के लोग

लखनऊ का चौक इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 5 साल के मासूम अर्नव की कथित तौर पर उसके पिता और सौतेली मां ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्से का माहौल है। जब पुलिस आरोपियों को लेकर उनके घर पहुंची तो मोहल्ले के लोगों ने जोरदार विरोध किया। लोगों ने दोनों आरोपियों को मारने की कोशिश की और गुस्से में आरोपी पिता को थप्पड़ भी मार दिए। पुलिस की मौजूदगी में घर के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

मासूम को अक्सर बुरी तरह पीटते थे माता-पिता
जानकारी के अनुसार अर्नव को उसके पिता और सौतेली मां अक्सर बुरी तरह मारते-पीटते थे। आरोप है कि हाल ही में दोनों ने बच्चे को इतना ज्यादा पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि बच्चे के शरीर पर कई पुराने और नए घाव थे। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि अर्नव को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था।

घाव छिपाने के लिए पहनाते थे फुल स्लीव कपड़े
परिजनों का कहना है कि बच्चे को जानबूझकर दूसरों से दूर रखा जाता था। अर्नव की नानी और मामा ने आरोप लगाया कि उन्हें कभी बच्चे से मिलने नहीं दिया जाता था। उन्होंने बताया कि गर्मियों में भी अर्नव को फुल स्लीव टी-शर्ट और मंकी कैप पहनाई जाती थी, ताकि उसके शरीर के घाव किसी को दिखाई न दें।

आरोपी के घर के बाहर लोगों का हंगामा
बताया जा रहा है कि अर्नव का पिता पेशे से वकील है, जबकि उसकी सौतेली मां घर पर ही बुटीक का काम करती थी। जब इस घटना की खबर मोहल्ले में फैली तो लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। लोग दोनों आरोपियों को कड़ी सजा और फांसी देने की मांग करने लगे। हालात को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने किसी तरह दोनों आरोपियों को भीड़ से बचाते हुए वहां से बाहर निकाला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई प्रताड़ना
इस मामले में विश्वजीत श्रीवास्तव, जोलखनऊ पश्चिम के डीसीपी हैं, ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर कई घाव मिलने की पुष्टि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती जांच में सौतेली मां द्वारा बच्चे को प्रताड़ित करने की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि जब आरोपियों को घर लाया गया था, तब कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें सुरक्षित वहां से निकाल लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।