5 साल पहले किया था लव मैरिज… अब पत्नी का गला घोंटकर नाले में फेंकी लाश, कानपुर में साले ने खोली जीजा की साजिश
कानपुर के पनकी में महिला की हत्या का खुलासा हुआ। पति ने गला दबाकर हत्या की और शव नाले में फेंक दिया। विवाद जेवर रखने को लेकर था।
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के पनकी थाना क्षेत्र में 28 फरवरी को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव नाले में मिला। सुबह लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्थर हटवाकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो पाई थी, इसलिए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान होने पर मृतका के परिजन थाने पहुंचे, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
पति ने गला दबाकर की हत्या, नाले में फेंका शव
मामले में डीसीपी कल्याणपुर अब्दुल काजमी ने बताया कि मृतका की पहचान आकृति के रूप में हुई। 26 फरवरी को उसका पति नितिन सविता से विवाद हुआ था। आकृति ने उसी दिन पनकी चौकी में शिकायत भी की थी। देर शाम पुलिस ने दोनों को बुलाकर समझौता करा दिया था। लेकिन घर पहुंचने के बाद पति ने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर से करीब 200 मीटर दूर नाले में शव को कंबल में लपेटकर फेंक दिया और किसी को शक न हो इसलिए ऊपर से भारी पत्थर भी रख दिया।
सोशल मीडिया से हुई पहचान, पति और जेठ गिरफ्तार
28 फरवरी की सुबह शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस की सक्रियता के चलते उसी शाम सरायमीता निवासी मृतका के भाई राहुल ने शव की पहचान की। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पति ने हत्या की बात कबूल कर ली।
प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ विवाद
मृतका के भाई राहुल ने बताया कि आकृति ने पांच साल पहले पनकी मंदिर में नितिन सविता से प्रेम विवाह किया था। दोनों गंगागंज में रहते थे और उनके दो बच्चे भी हैं। शुरुआत में परिवार नाराज था, लेकिन बाद में सब सामान्य हो गया। मां ने आकृति को लाखों रुपए के जेवर दिए थे, जिन्हें वह मायके में रखती थी। इसी बात को लेकर पति नाराज रहता था और 26 फरवरी को इसी मुद्दे पर झगड़ा हुआ था। मारपीट के बाद आकृति ने थाने में शिकायत की थी, लेकिन समझौते के कुछ घंटों बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
