दामाद को हो गया अपनी ही सास से प्यार… पत्नी को छोड़ रचाई कोर्ट मैरिज, 13 सेकेंड का वीडियो वायरल होते ही मच गया बवाल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में रिश्तों को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक युवक ने अपनी पत्नी को छोड़कर अपनी ही सास से कोर्ट मैरिज कर ली। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा और विवाद दोनों शुरू हो गए हैं।

Jun 8, 2026 - 14:48
 0
दामाद को हो गया अपनी ही सास से प्यार… पत्नी को छोड़ रचाई कोर्ट मैरिज, 13 सेकेंड का वीडियो वायरल होते ही मच गया बवाल

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी सास के प्रेम में इतना पड़ गया कि उसने अपनी पत्नी से दूरी बना ली और बाद में अपनी सास के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। बताया जा रहा है कि सास ने भी अपनी बेटी की परवाह किए बिना दामाद के साथ शादी करने का फैसला कर लिया। शादी के बाद दोनों ने 13 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर अपने नए रिश्ते की जानकारी दी। वीडियो सामने आते ही यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

वीडियो वायरल होने के बाद मचा हंगामा
जानकारी के अनुसार, यह मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र का है। शादी की जानकारी जैसे ही परिजनों और स्थानीय लोगों तक पहुंची, सभी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस रिश्ते पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई लोगों ने इसे पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा के खिलाफ बताया। परिजनों और समाज के लोगों के बढ़ते दबाव के बीच दोनों के घर से लापता होने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि विरोध बढ़ने के बाद दोनों कहीं चले गए हैं। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर आई तीखी प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मामले को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। आरके यादव नाम के एक यूजर ने सास और दामाद की कोर्ट मैरिज का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि कलयुग में क्या-क्या देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। वहीं एक अन्य यूजर मुश्ताक ने टिप्पणी करते हुए कहा कि समाज दूषित होता जा रहा है और रिश्तों की मर्यादा कमजोर पड़ रही है। सोशल मीडिया पर कई लोग इस मामले पर अपनी राय दे रहे हैं और इसे लेकर बहस जारी है।

सदमे में आएं परिजन
स्थानीय लोगों का कहना है कि दामाद अपनी सास को घर से अपने साथ ले गया था और बाद में दोनों ने कोर्ट पहुंचकर शादी कर ली। शादी के बाद दोनों वीडियो में लोगों से अपने रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील करते नजर आए। कुछ लोगों का यह भी दावा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसी वजह से उन्होंने परिवार और समाज की परवाह किए बिना शादी करने का फैसला किया। इस पूरे घटनाक्रम से युवक की पत्नी और अन्य परिजन सदमे में बताए जा रहे हैं। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।