इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है आर्थिक परेशानी

कामदा एकादशी 2026 का व्रत 29 मार्च को रखा जाएगा। जानिए इस दिन क्या करें और क्या न करें, किन नियमों का पालन जरूरी है और किन गलतियों से बचना चाहिए। सही विधि से व्रत रखने पर मनोकामनाएं पूरी होती हैं और आर्थिक सुख-समृद्धि मिलती है।

Mar 26, 2026 - 08:59
 0
इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है आर्थिक परेशानी

Kamada Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है, लेकिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की कामदा एकादशी को सबसे खास माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला और अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति दिलाने वाला होता है। पंचांग के मुताबिक साल 2026 में कामदा एकादशी 29 मार्च, रविवार को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन की गई छोटी सी गलती भी भगवान विष्णु को नाराज कर सकती है, जिससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस व्रत के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना गया है।

चावल खाने से बचें, मानी जाती है सख्त मनाही
शास्त्रों के अनुसार एकादशी के दिन चावल खाना पूरी तरह वर्जित माना गया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन चावल का सेवन करता है, उसे अगले जन्म में रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म लेना पड़ सकता है। इसलिए इस दिन व्रत के नियमों का पालन करते हुए सात्विक आहार लेना चाहिए।

तुलसी के पत्ते तोड़ना माना जाता है महापाप
भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है, लेकिन एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना महापाप माना गया है। पूजा के लिए तुलसी के पत्ते एक दिन पहले ही तोड़कर रख लेना चाहिए। हालांकि इस दिन तुलसी में जल चढ़ाना शुभ होता है, लेकिन उसे छूने से बचना चाहिए।

घर में शांति बनाए रखना है जरूरी
कामदा एकादशी के दिन घर में किसी भी तरह का झगड़ा, विवाद या अपशब्द बोलना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में अशांति होती है, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता। इसलिए इस दिन शांत वातावरण बनाए रखना बहुत जरूरी है।

तामसिक भोजन से करें परहेज
इस पवित्र दिन प्याज, लहसुन, मांस और मदिरा का सेवन पूरी तरह निषेध माना गया है। तामसिक भोजन करने से मन की शुद्धि भंग होती है और व्रत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता।

बाल और नाखून काटना भी है अशुभ
एकादशी के दिन दाढ़ी बनवाना, बाल या नाखून काटना अशुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना भी जरूरी बताया गया है।

आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय होता है, इसलिए पूजा के समय पीले वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। इस दिन ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को अनाज, फल या तिल का दान करने से अक्षय पुण्य मिलता है। शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करने से धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।