बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर IT का शिकंजा कसा… दूसरे दिन भी जारी छापेमारी, क्रशर एसोसिएशन अध्यक्ष तक पहुंची जांच

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ, बलिया समेत कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। 30 स्थानों पर जांच, दस्तावेज जब्त और पुराने संपत्ति मामले से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल हो रही है।

Feb 26, 2026 - 10:15
 0
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर IT का शिकंजा कसा… दूसरे दिन भी जारी छापेमारी, क्रशर एसोसिएशन अध्यक्ष तक पहुंची जांच

Uttar Pradesh News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी लगातार जारी है। रेड को 24 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है और कई शहरों में टीमें अब भी जांच कर रही हैं। लखनऊ स्थित उनके आवास से आयकर टीम बुधवार रात करीब 10:30 बजे निकली, लेकिन विपुल खंड स्थित ऑफिस में कार्रवाई जारी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। हालांकि अब तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कई जिलों में एक साथ छापेमारी, 30 ठिकाने जांच के दायरे में
जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमों ने बलिया में स्थित उनके SKY होटल, प्लांट, आवास और एक अन्य ठिकाने पर भी रेड की। इसके अलावा सोनभद्र और वाराणसी में भी टीमें जांच में जुटी हैं। बताया गया कि विधायक, उनके भाई, करीबी रिश्तेदारों और बिजनेस पार्टनर्स से जुड़े कुल करीब 30 स्थानों पर बुधवार सुबह एक साथ कार्रवाई शुरू हुई थी। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं।

कारोबार से जुड़े लोगों के यहां भी जांच
आयकर टीम क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह, चंद्रभूषण गुप्ता और देवेंद्र केसरी समेत कई लोगों के ठिकानों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने मेसर्स छात्र शक्ति के क्रशर प्लांट और ऑफिस में भी दस्तावेज खंगाले हैं। माना जा रहा है कि जांच का फोकस कारोबार और निवेश से जुड़े लेनदेन पर है।

राजनीतिक सफर और रिश्तेदार मंत्री का विरोध
उमाशंकर सिंह पहली बार 2012 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2017 और 2022 में भी उन्होंने जीत दर्ज की। इस बीच उनके रिश्तेदार और भारतीय जनता पार्टी नेता तथा प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छापेमारी का विरोध किया। उन्होंने लिखा कि विधायक पिछले दो वर्षों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और इस बात की जानकारी अधिकारियों को भी है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में पहले भी चर्चा में
करीब 11 महीने पहले उमाशंकर सिंह आय से अधिक संपत्ति के मामले में चर्चा में आए थे। उनके खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू हुई थी, जिसमें उनकी पत्नी पुष्पा, बेटे युकेश और बेटी यामिनी के नाम खरीदी गई संपत्तियों का ब्योरा जुटाया गया था। इसमें जमीन, मकान, फ्लैट और व्यावसायिक व कृषि संपत्तियां शामिल थीं। जांच के तहत विजिलेंस ने प्रयागराज आईजी को पत्र लिखकर संपत्तियों का विवरण मांगा था और वाराणसी के उप-निबंधन कार्यालयों से भी रिकॉर्ड जुटाए गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।