आईपीएल 2026 से पहले बड़ा बदलाव… बीसीसीआई के 7 नए नियम, टीमों की बढ़ी टेंशन

आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई ने 7 नए नियम लागू किए हैं, जिनका पालन सभी टीमों को करना होगा। इन नियमों में प्रैक्टिस, ट्रेनिंग, यात्रा और मैदान से जुड़े कई बदलाव शामिल हैं, जो खिलाड़ियों की फिटनेस, अनुशासन और खेल की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए बनाए गए हैं।

Mar 24, 2026 - 10:28
 0
आईपीएल 2026 से पहले बड़ा बदलाव… बीसीसीआई के 7 नए नियम, टीमों की बढ़ी टेंशन

IPL 2026 new rules: 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई ने बड़े बदलाव करते हुए 7 नए नियम लागू कर दिए हैं। टूर्नामेंट के 19वें सीजन में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों को इन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। खास बात यह है कि ये नियम सीधे खेल से कम और मैच से पहले या दौरान टीमों की गतिविधियों से ज्यादा जुड़े हुए हैं। इन नियमों का मकसद खिलाड़ियों की फिटनेस, अनुशासन और मैच की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। आइए अब इन सभी नियमों को आसान भाषा में समझते हैं।

मैच के दिन प्रैक्टिस पर पूरी तरह रोक
बीसीसीआई के पहले नियम के मुताबिक, कोई भी टीम अपने मैच वाले दिन प्रैक्टिस या ट्रेनिंग नहीं कर सकेगी। यानी जिस दिन मुकाबला होगा, उस दिन खिलाड़ियों को आराम करना होगा और सीधे मैच के लिए उतरना होगा।

प्रैक्टिस मैचों पर भी लगा प्रतिबंध
दूसरे नियम के अनुसार, कोई भी टीम 2 से ज्यादा प्रैक्टिस मैच नहीं खेल सकती। साथ ही प्रैक्टिस मैच खेलने से पहले बीसीसीआई से अनुमति लेना जरूरी होगा। इसके अलावा यह भी तय किया गया है कि कोई भी प्रैक्टिस मैच साढ़े 3 घंटे से ज्यादा लंबा नहीं होगा।

प्रैक्टिस नेट्स को लेकर सख्त नियम
तीसरे नियम में कहा गया है कि कोई भी टीम अपने प्रैक्टिस नेट्स किसी दूसरी टीम के साथ साझा नहीं करेगी। हर टीम को अलग नेट्स दिए जाएंगे और कोई भी टीम दूसरी टीम के नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी, चाहे वह खाली ही क्यों न हो।

पिच और ट्रेनिंग को लेकर नई व्यवस्था
जिस पिच पर होम टीम अपना पहला मैच खेलेगी, उस पर मैच से 4 दिन पहले तक प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए टीमों को अलग विकेट दिए जाएंगे जहां वे अपनी तैयारी कर सकें। अगर टीमें एक के बाद एक प्रैक्टिस करती हैं, तो हर बार नई पिच तैयार कराई जाएगी।

खिलाड़ियों के साथ यात्रा पर भी नियम लागू
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के परिवार और दोस्तों को लेकर भी सख्ती दिखाई है। अब खिलाड़ी अपने परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा नहीं कर सकेंगे। उन्हें प्रैक्टिस और मैच के लिए टीम बस से ही आना-जाना होगा।

मैदान पर बैठने को लेकर भी पाबंदी
एक और महत्वपूर्ण नियम के तहत खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मैदान पर लगे एलईडी बोर्ड के पास बैठने की अनुमति नहीं होगी। यह फैसला सुरक्षा और अनुशासन को ध्यान में रखकर लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।