IPL 2026 Schedule Out: 12 शहरों में होंगे मैच, जानिए कब और कहां होगी आपकी टीम की भिड़ंत

आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। 28 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले 12 शहरों में खेले जाएंगे। कुल 8 डबल हेडर मैच होंगे। सभी लीग मैचों की तारीख और समय घोषित कर दिए गए हैं, जबकि प्लेऑफ की तारीख बाद में आएगी।

Mar 27, 2026 - 09:49
 0
IPL 2026 Schedule Out: 12 शहरों में होंगे मैच, जानिए कब और कहां होगी आपकी टीम की भिड़ंत

आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक पहले बीसीसीआई ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले सिर्फ 20 मैचों की घोषणा हुई थी, लेकिन अब सभी बाकी 50 लीग मुकाबलों का भी ऐलान कर दिया गया है। इस बार IPL के मैच देश के 12 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे, जिससे फैंस को ज्यादा मौके मिलेंगे लाइव मैच देखने के।

12 शहरों में होंगे मुकाबले, प्लानिंग में कोई बदलाव नहीं
इस सीजन के सभी मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। खास बात यह है कि ऊर्जा और ईंधन संकट की आशंकाओं के बावजूद टूर्नामेंट अपने तय प्लान के अनुसार ही आयोजित होगा। इससे साफ है कि बोर्ड ने सभी जरूरी इंतजाम पहले से कर लिए हैं।

8 डबल हेडर मैच, टाइमिंग भी तय
इस सीजन में कुल 8 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। डबल हेडर के दिन पहला मैच दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैच दो अलग-अलग स्टेडियम में खेलेगी, जिसमें धर्मशाला में 3 मुकाबले होंगे और बाकी मैच न्यू चंडीगढ़ में होंगे। राजस्थान रॉयल्स जयपुर में 4 मैच खेलेगी, जबकि आरसीबी के 3 मैच बेंगलुरु और 2 मैच रायपुर में होंगे।

शुरुआती मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
टूर्नामेंट का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। इसके बाद 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे। 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होगा, जबकि 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स की टक्कर होगी। 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स भिड़ेंगी, वहीं 2 अप्रैल को कोलकाता और हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। 3 अप्रैल को चेन्नई और पंजाब की भिड़ंत होगी। इसके बाद 4 अप्रैल से डबल हेडर मुकाबलों की शुरुआत हो जाएगी, जिसमें दिल्ली बनाम मुंबई और गुजरात बनाम राजस्थान के मैच शामिल हैं।

मई तक चलेगा लीग चरण, प्लेऑफ की तारीख बाकी
लीग चरण के मुकाबले 24 मई तक खेले जाएंगे। इस दौरान सभी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। हालांकि प्लेऑफ और फाइनल मैच की तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया गया है। फैंस को अब सिर्फ टूर्नामेंट शुरू होने का इंतजार है, क्योंकि इस बार भी IPL में जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।