खिलाड़ियों को पसंद नहीं, फिर भी लागू रहेगा ये IPL नियम… जानिए क्यों अड़ा है BCCI

आईपीएल 2026 से पहले कप्तानों की बैठक में इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कई कप्तानों ने इस नियम पर आपत्ति जताई है। बीसीसीआई ने इसे 2027 तक जारी रखने का फैसला किया है। जानिए बैठक में और क्या अहम फैसले लिए गए।

Mar 26, 2026 - 15:30
 0
खिलाड़ियों को पसंद नहीं, फिर भी लागू रहेगा ये IPL नियम… जानिए क्यों अड़ा है BCCI

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, लेकिन इससे पहले एक अहम बैठक में सभी 10 टीमों के कप्तान आमने-सामने आए। इस मीटिंग में कई नियमों पर चर्चा हुई, लेकिन सबसे ज्यादा बहस इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर देखने को मिली। कई कप्तानों ने इस नियम पर अपनी नाराजगी जाहिर की और इसके असर पर सवाल उठाए। 2023 में लागू हुए इस नियम को बीसीसीआई ने 2027 तक बढ़ा दिया है, लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों और विशेषज्ञों के बीच इस पर लगातार बहस जारी है।

मुंबई में हुई बैठक, कप्तानों ने जताई आपत्ति
मुंबई में हुई इस बैठक में सभी टीमों के कप्तानों ने हिस्सा लिया। सूत्रों के मुताबिक, ज्यादातर कप्तानों ने इंपैक्ट प्लेयर नियम पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। हालांकि, बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि इस नियम की समीक्षा 2027 के बाद ही होगी, इसलिए यह इस सीजन और अगले सीजन में जारी रहेगा।

अक्षर, रोहित और हार्दिक ने उठाए सवाल
अक्षर पटेल ने इस नियम का खुलकर विरोध किया है। उनका कहना है कि इससे ऑलराउंडर्स की भूमिका कम हो जाती है। रोहित शर्मा भी पहले इस नियम पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि इससे भारतीय क्रिकेट में ऑलराउंडर्स की कमी हो सकती है। वहीं हार्दिक पंड्या ने भी इसे टीम चयन के लिए चुनौतीपूर्ण बताया है। कई विदेशी खिलाड़ी भी इस नियम के खिलाफ अपनी राय दे चुके हैं।

गेंद बदलने का प्रस्ताव नहीं हुआ मंजूर
बैठक में एक कप्तान ने सुझाव दिया कि पहली पारी के 10 ओवर के बाद भी गेंद बदली जाए, लेकिन इस प्रस्ताव को ज्यादा समर्थन नहीं मिला। आमतौर पर दूसरी पारी में ओस ज्यादा होती है, इसलिए मौजूदा नियम को ही जारी रखने का फैसला लिया गया।

अभ्यास को लेकर भी बने नए नियम
कप्तानों ने अभ्यास को लेकर भी बीसीसीआई से दिशा-निर्देश लिए। नए नियम के मुताबिक मैच के दिन किसी भी टीम को प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही अगर कोई टीम अपना अभ्यास जल्दी खत्म कर देती है, तो दूसरी टीम उस विकेट का उपयोग नहीं कर सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।