लखनऊ के नवाजपुर गांव में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसा युवक

लखनऊ के नवाजपुर गांव में अवैध रूप से गैस भरते समय एक भीषण दुर्घटना घटी। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और पुलिस ने 21 गैस सिलेंडर जब्त किए।

Jan 29, 2026 - 17:25
Jan 29, 2026 - 17:32
 0
लखनऊ के नवाजपुर गांव में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसा युवक

Uttar Pradesh News:  लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और लापरवाही से जुड़ा मामला सामने आया है। जुग्गौर इलाके के नेवाजपुर गांव में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों में रिफिलिंग का काम किया जा रहा था, इसी दौरान गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गैस सिलेंडर में आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस को घटनास्थल से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर भी बरामद हुए हैं।

टीन शेड में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का काम
बीबीडी थाना क्षेत्र के नेवाजपुर गांव निवासी करन सिंह रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब छह बजे अपने मकान के पीछे बने टीन शेड में गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग कर रहा था। इसी दौरान सिलेंडर की जांच करते समय अचानक उसमें आग लग गई। आग की तेज लपटों ने करन सिंह को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची, घायल अस्पताल रेफर
घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को आनन-फानन में सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यहां लंबे समय से अवैध गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था।

मौके से 21 गैस सिलेंडर बरामद
पुलिस ने छानबीन के दौरान टीन शेड से छोटे और बड़े कुल 21 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर राम सिंह के अनुसार करन सिंह काफी समय से यह अवैध कारोबार चला रहा था। यह भी सामने आया है कि इस गोरखधंधे की जानकारी स्थानीय स्तर पर पहले से हो सकती थी, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल
घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि इतने दिनों से अवैध गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।