लखनऊ में 1 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी से करता था सप्लाई… एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ में एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर गिरफ्तार हुआ। आरोपी के पास से 507 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Feb 23, 2026 - 14:25
Feb 23, 2026 - 14:26
 0
लखनऊ में 1 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी से करता था सप्लाई… एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

Uttar Pradesh News: लखनऊ में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से इलाके में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके। इस कार्रवाई को राजधानी में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

रोशनाबाद कॉलोनी के पास पकड़ा गया आरोपी
एएनटीएफ बाराबंकी टीम ने ठाकुरगंज पुलिस के सहयोग से रोशनाबाद कॉलोनी के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से 507 ग्राम अवैध हेरोइन, दो मोबाइल फोन, एक स्कूटी और 1120 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ दो लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई सीओ ऑपरेशन एएनटीएफ डॉ. बीनू सिंह के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर की सूचना पर चला अभियान
एएनटीएफ टीम के प्रभारी निरीक्षक अयनुद्दीन के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में कुछ लोग नशीले पदार्थों की सप्लाई में लगे हैं। इसी सूचना के आधार पर सोमवार को स्थानीय पुलिस के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि एक युवक स्कूटी लेकर इलाके में मौजूद है और मादक पदार्थ बेचता है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला कारोबार
गिरफ्तार युवक ने अपना नाम राहुल रावत बताया, जो ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के गऊघाट मोहल्ले का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक बड़े तस्कर से मादक पदार्थ खरीदता था और उसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आसपास के इलाकों में महंगे दामों में बेचता था। सोमवार को भी वह इसी काम के लिए निकला था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

(रिपोर्टः संदीप शुक्ला, लखनऊ)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।