बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था छात्र… मोबाइल डेटा डिलीट किया और पिता की पिस्टल से दे दी जान, ग्रेटर नोएडा सुसाइड केस में बड़े सवाल

ग्रेटर नोएडा के धूम मानिकपुर गांव में 12वीं के छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

Mar 1, 2026 - 12:31
 0
बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था छात्र… मोबाइल डेटा डिलीट किया और पिता की पिस्टल से दे दी जान, ग्रेटर नोएडा सुसाइड केस में बड़े सवाल

Uttar Pradesh News: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। धूम मानिकपुर गांव में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में परिजन उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बोर्ड परीक्षा की कर रहा था तैयारी
मृतक की पहचान देवकरण पुत्र प्रवीण रावल, उम्र 18 वर्ष, के रूप में हुई है। वह दादरी स्थित एनटीपीसी स्कूल दादरी में कक्षा 12वीं का छात्र था और इस वर्ष बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है। उसके दादा सेवानिवृत्त हैं और गांव में खेती करते हैं। पिता किसान होने के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं।

कमरे से आई गोली की आवाज
परिजनों के अनुसार शनिवार शाम देवकरण घर की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में चला गया। उस समय घर के बाकी सदस्य नीचे व्यस्त थे। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उसकी मां और छोटा भाई तुरंत ऊपर पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था और पास में पिता की लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। परिवार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं बच सका। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। जांच में पता चला कि छात्र का लैपटॉप टूटा हुआ था और मोबाइल का सारा डेटा डिलीट किया गया था। हालांकि परिजनों ने किसी विवाद से इनकार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।