मोबाइल पर प्रेमी से बात कर रही थी बेटी, गुस्साए पिता ने हंसिए से काट दिया गला… फिर रची हादसे की कहानी

गोरखपुर के पिपराइच में 23 वर्षीय नेहा भारती की हत्या उसके पिता ने की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Mar 15, 2026 - 14:12
 0
मोबाइल पर प्रेमी से बात कर रही थी बेटी, गुस्साए पिता ने हंसिए से काट दिया गला… फिर रची हादसे की कहानी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 23 साल की नेहा भारती की मौत को पहले हादसा बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवती की हत्या उसके ही पिता ने की थी। हत्या के बाद परिवार ने मिलकर इसे हादसा दिखाने की कोशिश की और थाने में झूठी तहरीर भी दी गई। हालांकि पुलिस को मामले में शुरुआत से ही शक था। कड़ाई से पूछताछ और सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है।

हादसे की कहानी बनाकर पुलिस को किया गुमराह
जानकारी के अनुसार युवती की मां मनोरमा ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी हंसिए पर गिर गई थी। इससे उसकी गर्दन पर सामने से चोट लग गई और काफी खून बहने लगा। इसके बाद परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लेकिन घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इस वजह से पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पूछताछ में पिता ने कबूला सच
पुलिस ने जब मृतका के पिता कमलेश भारती से सख्ती से पूछताछ की तो वह पुलिस के सवालों में उलझ गया। इसके बाद पुलिस का शक और गहरा हो गया। रविवार की सुबह पुलिस ने सबूत जुटाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसकी बेटी मोबाइल पर किसी लड़के से बात कर रही थी। वह कई दिनों से उसे मना कर रहा था, लेकिन वह नहीं मान रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

गुस्से में हंसिए से किया हमला
आरोपी पिता के अनुसार, उसने बेटी को रोकने के लिए थप्पड़ मारा। इस पर बेटी ने भी हाथ चला दिया। इससे वह गुस्से में आ गया और घर में रखे हंसिए से नेहा पर कई वार कर दिए। हमले में नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी घर से भाग गया। पत्नी ने नेहा को बचाने की काफी कोशिश की और उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार की पृष्ठभूमि और पुलिस की कार्रवाई
इस मामले में गोरखपुर के एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी कमलेश के परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। नेहा दूसरे नंबर की संतान थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो भाई उससे छोटे हैं। घर में आरोपी की 65 वर्षीय मां भी रहती हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।