नकली IAS दूल्हे का बड़ा खेल… 15 लाख ऐंठे, गोरखपुर की युवती को गोवा ले जाकर बेचने वाला था आरोपी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने खुद को IAS अधिकारी बताकर एक युवती से शादी कर ली। इतना ही नहीं, आरोप है कि वह युवती को गोवा ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था। लेकिन समय रहते उसकी सच्चाई सामने आ गई। लड़की के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mar 22, 2026 - 09:36
 0
नकली IAS दूल्हे का बड़ा खेल… 15 लाख ऐंठे, गोरखपुर की युवती को गोवा ले जाकर बेचने वाला था आरोपी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक युवक ने खुद को IAS अधिकारी बताकर एक युवती से शादी कर ली। इतना ही नहीं, आरोप है कि वह युवती को गोवा ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था। लेकिन समय रहते उसकी सच्चाई सामने आ गई। लड़की के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर इलाके की है, जहां पीड़ित अपने परिवार के साथ रहती है।

शादी के लिए मिला IAS दूल्हा, परिवार ने तुरंत भरी हामी
जानकारी के अनुसार, लड़की के परिवार वाले लंबे समय से उसके लिए एक अच्छे रिश्ते की तलाश में थे। इसी दौरान ‘निषाद विवाह ग्रुप’ के माध्यम से उन्हें प्रीतम निषाद नाम के युवक का बायोडाटा मिला। उसने खुद को इटावा जिले के इकदिल क्षेत्र का निवासी बताया और अपनी तैनाती मानिकपुर में बताई। विश्वास जीतने के लिए उसने न्यूज चैनल पर दिए कथित इंटरव्यू, ऑफिस की तस्वीरें और नेताओं के साथ फोटो-वीडियो भी भेजे। उसने यह भी कहा कि वह बिना दहेज शादी करेगा, जिससे परिवार को भरोसा हो गया और उन्होंने तुरंत रिश्ता तय कर दिया।

सगाई से पहले मांगे 15 लाख रुपये
सगाई तय होने के बाद युवक ने खर्च के नाम पर 15 लाख रुपये की मांग की। परिवार ने सगाई के दिन 10 लाख रुपये नकद दिए और बाकी 5 लाख शादी के दिन देने की बात कही। युवक ने यह भी कहा कि गृहस्थी का सामान बाद में दे दें, क्योंकि उसकी पोस्टिंग बाहर रहती है।

शादी के बाद खुली सच्चाई, दूल्हा निकला ठग
11 मार्च 2026 को गोरखपुर के नंदा नगर स्थित एक मैरिज हॉल में धूमधाम से शादी हुई, जिसमें लड़की पक्ष ने करीब 30 लाख रुपये खर्च किए। बारातियों के ठहरने की व्यवस्था होटल में की गई थी। 12 मार्च को बारात विदा होने के बाद एक व्यक्ति ने परिवार को बताया कि दूल्हा कोई IAS नहीं है। इसके बाद जब परिवार उसके बताए पते पर पहुंचा, तो वहां एक छोटे कमरे में उनकी बेटी मिली। परिवार को देखते ही आरोपी और उसकी बहन मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा
इस मामले में SSP डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। वहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसे गोवा ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।