हर की पैड़ी पर शराब, अश्लीलता और हुड़दंग…बागपत के 4 युवकों ने पार की सारी हदें, महिलाओं से भी की अभद्रता

हरिद्वार के पवित्र हर की पैड़ी घाट पर नशे में धुत चार युवकों ने अश्लील हरकतें और महिलाओं से अभद्रता की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद संतों और तीर्थ पुरोहितों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

May 28, 2026 - 13:20
 0
हर की पैड़ी पर शराब, अश्लीलता और हुड़दंग…बागपत के 4 युवकों ने पार की सारी हदें, महिलाओं से भी की अभद्रता

धर्मनगरी हरिद्वार के सबसे पवित्र और आस्था के प्रमुख केंद्र हर की पैड़ी घाट से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से आए चार युवकों ने देर रात नशे की हालत में घाट पर जमकर हुड़दंग मचाया। आरोप है कि युवकों ने न सिर्फ पवित्र स्थल की मर्यादा को ठेस पहुंचाई, बल्कि महिलाओं के साथ अभद्रता और अश्लील हरकतें भी कीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गंगा घाट पर की अश्लील हरकतें
बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार देर रात की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों युवक शराब के नशे में पूरी तरह धुत थे और ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पवित्र गंगा नदी के भीतर ही अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। बताया गया कि युवक एक-दूसरे को किस कर रहे थे और जोर-जोर से हंगामा कर रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक, युवक बाजार में भी लड़खड़ाते हुए घूम रहे थे और वहां से गुजर रही महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे। विरोध करने पर वे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से भी उलझ पड़े। एक युवक की हालत इतनी खराब थी कि वह घाट की सीढ़ियों से बाहर तक नहीं निकल पा रहा था।

वीडियो वायरल होते ही पहुंची पुलिस
घाट पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों, संतों और तीर्थ पुरोहितों में भारी नाराजगी फैल गई। सूचना मिलते ही हर की पैड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। हर की पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव, विपिन, कपिल शर्मा और विकास के रूप में हुई है। सभी आरोपी यूपी के बागपत जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई की है।

संतों ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना के बाद हरिद्वार के संतों और तीर्थ पुरोहितों में गहरा रोष देखने को मिला। तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित समेत कई संतों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि देवभूमि और गंगा घाटों की पवित्रता से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।संतों ने प्रशासन से घाटों और बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने, साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए ज्यादा संख्या में CCTV कैमरे लगाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।