जापान में भी ‘बुलडोजर बाबा’ का हाई क्रेज, फिक्स शेड्यूल के अलावा कई जगह स्वागत में आयोजित थे कार्यक्रम, राजकीय व्यस्तताओं से नहीं जा सके योगी 

सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के दौरान तय शेड्यूल के अलावा कई स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, लेकिन राजकीय व्यस्तताओं से वे शामिल नहीं हो सके। इबाराकी के बंदो शहर में बने भव्य राम मंदिर के आयोजकों से फोन पर बात कर उन्होंने शुभकामनाएं दीं।

Mar 1, 2026 - 16:44
Mar 1, 2026 - 17:56
 0
जापान में भी ‘बुलडोजर बाबा’ का हाई क्रेज, फिक्स शेड्यूल के अलावा कई जगह स्वागत में आयोजित थे कार्यक्रम, राजकीय व्यस्तताओं से नहीं जा सके योगी 

सीएम योगी हाल ही में अपने जापान दौरे से वापस लौटे हैं, उनके साथ दो और मंत्री सुरेश खन्ना और नंद गोपाल नंदी भी इस दौरे पर थे। जापान दौरे पर सीएम के पहले से तय शेड्यूल के आलावा कई ऐसे दूसरे प्रोग्राम थे जिसमें लोग सीएम योगी को बुलाना चाहते थे, लेकिन राजकीय व्यस्तताओं के कारण सीएम योगी इन कार्यक्रमों में नहीं जा सके। हांलाकि उन्होंने लोगों को मायूस नहीं किया, उनसे फोन पर बात की और सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। 

जापान के इबाराकी में रहने वाले बड़े बिजनेसमैन रोबिन गंभीर ने बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सनातन के सबसे बड़े आइकॉन हैं। हम लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। उनके हर बयान को टीवी पर जरूर सुनते हैं। उनसे प्रेरणा लेकर हमने जापान में भव्य राम मंदिर की स्थापना करवाई। जापान के इबाराकी के बंदो शहर में बने इस राम मंदिर में तकरीबन 1 मिलियन जापानीज येंन्स (6 करोड़ रूपये) खर्च हुए हैं। इसमें राम दरबार के आलावा हनुमान और शिव के मंदिर हैं। इस मंदिर में रोजाना 3 से 4 सौ  लोग दर्शन पूजन के लिए पहुँचते हैं।

विदेशों में मुस्लिम धर्म के लोग सबसे ज्यादा 
रोबिन गंभीर ने बताया कि भारत से बाहर अन्य देशों में मुस्लिमों की संख्या सबसे ज्यादा है, पकिस्तान और दूसरे इस्लामिक देशों से बड़ी संख्या में लोग आकर जापान में भी बसे हैं, ऐसे में वहां श्री राम मंदिर की स्थापना आसान काम नहीं था, लेकिन मेरे सबसे बड़े प्रेरणा श्रोत योगी आदित्यनाथ ही बने, सनातन और हिन्दू धर्म उनके द्वारा दी जाने वाली स्पीच को यू ट्यूब और टीवी पर देखकर मुझे साहस मिला और धीरे धीरे मैंने जापान में कुछ हिन्दू परिवारों को इकट्ठा कर एक ट्रस्ट बनाया, ये सभी लोग सीएम योगी और अयोध्या में बने राम मंदिर से प्रभावित थे। ट्रस्ट की स्थापना के बाद मंदिर का निर्माण पूरा हुआ। ये हमारा लक्ष्य भी था कि हम एक दिन इस मंदिर में महंत योगी आदित्यनाथ को जरूर बुलाएंगे, वो अवसर आ भी गया था लेकिन कुछ कारणों से उनका प्रोग्राम टल गया, हांलाकि आगे भी हम ये प्रयास जारी रखेगे कि हमें एक बार सनातन के सबसे बड़े ध्वजवाहक योगी आदित्यनाथ जी के स्वागत का अवसर मिले। 

सीएम योगी के स्वागत के लिए लालायित थे जापान में रहने वाले हिन्दू 
रोबिन के मुताबिक़ जब सीएम योगी का जापान दौरा तय हुआ तो यहाँ रहने वाले हिन्दुओं को बहुत खुशी हुई, हमने आनन फानन में जापान के बंदो में बने राम मंदिर में भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई और सीएम योगी के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दीं। हमने सीएम योगी से जापान आने के बाद मुलाकत भी की और कार्यक्रम में आने का आग्रह किया, उन्होंने हम लोगों के प्रयास की तारीफ़ की और कार्यक्रम में आने के लिए भी कहा, लेकिन राजकीय व्यस्तताओं से वह हमारे कार्यक्रम में नहीं आ सके।

फोन पर की बात, न पहुंच पाने पर जताया खेद 
रोबिन ने बताया कि सीएम योगी वास्तव में हिन्दू ह्रदय सम्राट हैं, उनके जापान दौरे पर केवल वहां रहने वाले हिन्दू ही नहीं जापानीज भी काफी उत्साहित थे। उनके यूपी में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की तारीफ़ यहां भी लोग करते हैं, लॉ एंड ऑर्डर को लेकर लिए जाने वाले कड़े फैसलों की तारीफ़ जापान तक होती है। हम लोगों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में न पहुंच पाने के बाद सीएम योगी की ओर से फोन आया था और उन्होंने न पहुंच पाने के के लिए दुःख व्यक्त किया। उनकी और से जापान के पहले सार्वजनिक राम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ujjwal Somvanshi Ujjwal Somvanshi is an investigative journalist. Ujjwal Somvanshi has a long journalistic career. He began his career with Hindustan Times in 2008 and has also worked with India Voice, TV9 Bharatvarsh,Daily News Activist, News 1 India, AsiaNet news Hindi, etc. He has been a principal Correspondent in the investigative reporting team at Dainik Bhaskar Digital Lucknow from 2017 to 2025. He exposed Human trafficking, drug trafficking, illegal religious conversion rackets and many other big scams news of Uttar Pradesh. He is currently serves as the editor of UP NEWS DIGITAL, Lucknow from July 2025.