अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रामलला और हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन और रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या का दौरा किया, राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की और राम नवमी तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 19 मार्च को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।
योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरा। मुख्यमंत्री के अयोध्या पहुंचते ही प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरे के दौरान सीएम योगी का मुख्य उद्देश्य आगामी धार्मिक और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेना है। खास तौर पर रामनवमी के आयोजन और राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
रामलला और हनुमानगढ़ी में करेंगे पूजा-अर्चना
अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी सबसे पहले राम मंदिर अयोधया में विराजमान भगवान रामलला के दर्शन और पूजन करेंगे। इसके बाद वे हनुमानगढ़ी मंदिर जाकर हनुमानजी के दर्शन करेंगे। माना जाता है कि अयोध्या में किसी भी बड़े धार्मिक कार्यक्रम से पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन करना परंपरा का हिस्सा है।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर होगी समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री योगी अपने इस दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे। यह बैठक पीएफसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगी। इस बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक में जिले के जनप्रतिनिधि और सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
रामनवमी की तैयारियों पर भी रहेगा विशेष ध्यान
इस समीक्षा बैठक में केवल राष्ट्रपति के दौरे की ही नहीं बल्कि आगामी रामनवमी के आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। रामनवमी के दौरान अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना रहती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, सफाई और अन्य सुविधाओं को लेकर प्रशासन पहले से तैयारी कर रहा है।
19 मार्च को राष्ट्रपति का प्रस्तावित दौरा
प्रशासन के अनुसार 19 मार्च को हिंदी नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंच सकती हैं। उनके दौरे को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी कारण मुख्यमंत्री योगी खुद अयोध्या आकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं ताकि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी हो सकें और कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।
(रिपोर्टः अनूप कुमार, अयोध्या)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
