जिला पंचायत चुनाव: बेहजम चतुर्थ से अमित वर्मा मैदान में, बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह...

बसपा ने लखीमपुर खीरी जिले की बेहजम चतुर्थ जिला पंचायत सीट के लिए शिवपुरी, नीमगांव से अमित वर्मा को अपना समर्पित उम्मीदवार है।

Feb 4, 2026 - 09:16
Feb 4, 2026 - 10:31
 0  8
जिला पंचायत चुनाव: बेहजम चतुर्थ से अमित वर्मा मैदान में, बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह...

आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर लखीमपुर खीरी जिले में सियासी सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर जनता से जुड़ने की कोशिश में लगे हैं। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी ने बेहजम चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपने-अपने कार्यकर्ताओ को उतार रही हैं। पार्टी ने ग्राम शिवपुरी, पोस्ट नीमगांव निवासी अमित वर्मा को इस महत्वपूर्ण सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। और बसपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

पार्टी का भरोसा और संगठन की सक्रियता
बहुजन समाज पार्टी के नेताओं का कहना है कि अमित वर्मा एक सरल, मिलनसार और मजबूत कार्यकर्ता हैं, जो लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं को समझते आ रहे हैं। पार्टी ने उन्हें  प्रत्याशी कार्यकर्ता के रूप में आगे बढ़ाया है। अब वहीं कार्यकर्ताओ ने गांव-गांव संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता लोगों से मिलकर पार्टी की नीतियों और प्रत्याशी के विचारों को साझा कर रहे हैं। इससे बेहजम चतुर्थ क्षेत्र में राजनीतिक माहौल और अधिक सक्रिय हो गया है।

स्थानीय विकास को बताया मुख्य लक्ष्य
अमित वर्मा ने प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुना गया, तो उनका पहला लक्ष्य क्षेत्र का संतुलित विकास होगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और रोजगार जैसी बुनियादी जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका कहना है कि जिला पंचायत के माध्यम से ग्रामीण समस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

ग्रामीण जनता में बढ़ी चर्चा
बेहजम चतुर्थ क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच भी इस घोषणा को लेकर चर्चा हो रही है। स्थानीय निवासी होने के कारण अमित वर्मा को लोग क्षेत्र की जमीनी हकीकत से जुड़ा मान रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जो व्यक्ति गांव की समस्याओं को  दूर करेंगे। वही बेहतर तरीके से उनका समाधानकर सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।