हड्डियों को मजबूत रखना क्यों जरूरी? नई रिसर्च में सामने आया बड़ा सच, जानिए आसान उपाय
जानिए मजबूत हड्डियां रक्त शर्करा को नियंत्रित करने और बीमारियों से बचाव में कैसे मदद करती हैं। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए आसान उपाय, आहार और घरेलू नुस्खे।
आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं, लेकिन फिर भी हड्डियों की सेहत यानी बोन हेल्थ को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। अब एक नई रिसर्च ने इस सोच को बदलने का काम किया है। शोध में सामने आया है कि मजबूत हड्डियां सिर्फ शरीर को सहारा ही नहीं देतीं, बल्कि ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। ऐसे में अगर आप लंबे समय तक स्वस्थ रहना चाहते हैं और बुढ़ापे में भी फिट रहना चाहते हैं, तो अभी से अपनी हड्डियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
हड्डियां और ब्लड शुगर का संबंध
नई स्टडी के मुताबिक, हड्डियों की कोशिकाएं एक खास प्रोटीन ‘ऑस्टियो कैल्सिन’ बनाती हैं। यह प्रोटीन पैंक्रियाज को इंसुलिन रिलीज करने का संकेत देता है। इससे शरीर में ब्लड शुगर का स्तर संतुलित रहता है। यही नहीं, यह प्रोटीन मेटाबॉलिज्म सुधारने और वजन कम करने में भी मदद करता है। यानी मजबूत हड्डियां डायबिटीज जैसी बीमारी से बचाव में भी सहायक हो सकती हैं।
कमजोर हड्डियों से बढ़ता है बीमारी का खतरा
अगर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। ऐसे लोगों में डायबिटीज, मोटापा, ऑस्टियोपोरोसिस और आर्थराइटिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि हल्की खांसी या छींक से भी फ्रैक्चर हो सकता है। इसलिए समय रहते हड्डियों को मजबूत बनाना जरूरी है।
गठिया और जोड़ों के दर्द के कारण
आजकल युवाओं में भी गठिया और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण गलत पॉश्चर, खराब खानपान, ज्यादा वजन, विटामिन D और कैल्शियम की कमी है। इसके अलावा ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, चीनी, नमक और अल्कोहल का सेवन भी हड्डियों को कमजोर करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाने के आसान उपाय
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए रोजाना कम से कम 150 मिनट तक वॉक करें, सीढ़ियां चढ़ें-उतरें और योग या हल्की एक्सरसाइज करें। रोज एक कप दूध पीना, दालचीनी-शहद का सेवन और सेब का सिरका भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा सरसों के तेल की मालिश और गुनगुने पानी से सिकाई करने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
घरेलू नुस्खे और सुपरफूड्स का महत्व
घर पर बना हर्बल तेल, जिसमें अजवाइन, लहसुन, मेथी, सोंठ और हल्दी शामिल हों, हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही गिलोय का काढ़ा, हरसिंगार का रस और हल्दी वाला दूध भी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इन उपायों को अपनाकर आप लंबे समय तक स्वस्थ और फिट रह सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
