बरेली में दिनदहाड़े फौजी की पत्नी की घर में गला घोंटकर हत्या… CCTV में कैद संदिग्ध, आरोपी फरार

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक फौजी की पत्नी की उसके ही घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह अकेली थी। CCTV में संदिग्ध व्यक्ति कैद हुआ है। पुलिस लूट और रंजिश दोनों एंगल से जांच कर रही है। इलाके में दहशत फैल गई है।

Apr 22, 2026 - 13:23
 0
बरेली में दिनदहाड़े फौजी की पत्नी की घर में गला घोंटकर हत्या… CCTV में कैद संदिग्ध, आरोपी फरार

Bareilly News: बरेली जिले के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक फौजी की पत्नी की उसके ही घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। मृतका की पहचान गीता के रूप में हुई है, जो अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। घटना के समय वह घर में अकेली थी, जिससे वारदात को अंजाम देना आसान हो गया।

बच्चों के स्कूल जाने के दौरान हुई वारदात
जानकारी के अनुसार, गीता के दोनों बेटे स्कूल गए हुए थे और उनकी भांजी बच्चों को लेने स्कूल गई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति घर में घुसा और गीता की हत्या कर दी। जब भांजी शीतल यादव दोपहर में घर लौटी, तो दरवाजा बंद था और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अंदर जाने पर उसने गीता का शव जमीन पर पड़ा देखा, जिसके बाद वह घबरा गई और तुरंत परिजनों को सूचना दी।

CCTV में दिखा संदिग्ध, जांच तेज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को जांच के दौरान CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है, जो हाथ में छाता और बैग लेकर घर में प्रवेश करता और कुछ समय बाद बाहर निकलता नजर आया। इसी आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पति फौज में तैनात, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
गीता के पति भारतीय सेना में हैं और इस समय पंजाब में तैनात बताए जा रहे हैं। घटना के समय वह ड्यूटी पर थे। मां की मौत की खबर मिलते ही बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस की जांच जारी, कई एंगल पर काम
सीओ अंजुल ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस लूटपाट और पुरानी रंजिश दोनों एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के सही कारण और समय का पता चल सके। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।