महिला के नाम से फर्जी इंस्टा ID बनाई, फिर भेजे अश्लील मैसेज… पति ने रोका तो मिली गोली मारने की धमकी

बरेली में महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने और पति को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है और सोशल मीडिया व कॉल रिकॉर्ड के जरिए सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Mar 22, 2026 - 12:10
 0
महिला के नाम से फर्जी इंस्टा ID बनाई, फिर भेजे अश्लील मैसेज… पति ने रोका तो मिली गोली मारने की धमकी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला को फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं, जब महिला के पति ने इसका विरोध किया तो उन्हें फोन पर गोली मारने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद परिवार में डर का माहौल है। महिला ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पहले से चल रहे थे मुकदमे, दबाव बनाने की कोशिश
जानकारी के अनुसार, पटेल नगर की रहने वाली महिला ने पहले झारखंड निवासी संजीत यादव के खिलाफ नोएडा और प्रेमनगर थाने में मुकदमे दर्ज कराए थे। दोनों मामलों में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और आरोपी फिलहाल अग्रिम जमानत पर है। महिला का आरोप है कि मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाने के लिए आरोपी और उसके साथियों ने यह साजिश रची।

फर्जी आईडी बनाकर भेजे आपत्तिजनक मैसेज
महिला के अनुसार, आरोपी के साथी राहुल सिंह राजपूत और अमरजीत गुप्ता ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई। इस आईडी के जरिए उसके रिश्तेदारों और परिचितों को आपत्तिजनक और गलत संदेश भेजे गए, जिससे उसकी छवि खराब हो सके। इस हरकत से महिला को मानसिक रूप से काफी परेशानी झेलनी पड़ी और उसके सम्मान को ठेस पहुंची।

विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
महिला ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और ज्यादा बदनाम करने की धमकी दी। चार मार्च को आरोपी संजीत यादव ने उसके पति को फोन कर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद से परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। महिला का कहना है कि आरोपी लगातार मुकदमे वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और गवाहों को भी धमका रहे हैं।

पुलिस जुटी जांच में, सबूत किए जा रहे इकट्ठा
महिला की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फर्जी इंस्टाग्राम आईडी किस तरह बनाई गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही फोन कॉल और धमकी से जुड़े सबूत भी जुटाए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।