1000 रुपये में पत्नी को बेचा, फिर हुआ गैंगरेप… महिला ने बताई पति की सच्चाई, तीनों आरोपी पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने कथित तौर पर पैसों के लिए अपनी पत्नी को दोस्तों को बेच दिया। पुलिस ने सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Feb 9, 2026 - 10:47
 0
1000 रुपये में पत्नी को बेचा, फिर हुआ गैंगरेप… महिला ने बताई पति की सच्चाई, तीनों आरोपी पर FIR दर्ज

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक पति ने रिश्तों की सारी सीमाएं तोड़ते हुए अपनी ही पत्नी का सौदा कर दिया। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी पति ने धोखे से उसे घर से बाहर निकाला और अपने दो दोस्तों के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है और पीड़िता न्याय की मांग कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

गैस चूल्हे के बहाने घर से निकाला
घटना की शुरुआत 6 फरवरी को हुई। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने गैस चूल्हे के कागजात बनवाने का बहाना बनाकर उसे घर से बाहर ले गया। दोनों जब सुरैनी पापड़ी तिराहे के पास पहुंचे, तो वहां पति के दो दोस्त पप्पू और बालकिशन पहले से मौजूद थे। पीड़िता को तब तक कुछ भी शक नहीं हुआ, लेकिन आगे जो हुआ वह बेहद दर्दनाक था।

हजार रुपये में पत्नी का सौदा
पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने महज एक हजार रुपये के लालच में उसे अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। इसके बाद वह किसी काम का बहाना बनाकर वहां से चला गया। जाते-जाते उसने पत्नी से कहा कि वह दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट जाए। पीड़िता को अंदाजा भी नहीं था कि उसके साथ इतनी बड़ी दरिंदगी होने वाली है।

सुनसान बाग में सामूहिक दुष्कर्म
आरोपी पप्पू और बालकिशन महिला को घर ले जाने के बजाय रास्ते में लिप्टस के एक सुनसान बाग में ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हैवानियत की हद पार करने के बाद आरोपी महिला को उसी हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गए।

पति का दिल दहला देने वाला जवाब
किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता घर पहुंची और अपने पति को पूरी आपबीती बताई। लेकिन पति का जवाब सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने पछताने के बजाय कहा कि वह उससे ऐसे ही पैसे कमाएगा। इसके बाद पीड़िता ने अपने जेठ को सूचना दी और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई जारी
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।