खड़गे के बयान पर अयोध्या में बवाल: संत परमहंसाचार्य ने दर्ज कराई तहरीर, कार्रवाई की मांग
अयोध्या में मल्लिकार्जुन खर्गे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर कथित टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया है। संत ने कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
अयोध्या में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक कथित बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि उनके बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस मुद्दे को लेकर अयोध्या में विरोध शुरू हो गया है और राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। स्थानीय स्तर पर इस बयान को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
संत परमहंसाचार्य ने दी तहरीर
इस मामले में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंसाचार्य ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने अयोध्या कोतवाली में तहरीर देकर खड़गे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। परमहंसाचार्य का कहना है कि इस तरह के बयान समाज में वैमनस्य फैलाते हैं और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।
धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप
परमहंसाचार्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष का बयान न केवल अनुचित है, बल्कि इससे समाज में तनाव पैदा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच की जाए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
राजनीतिक माहौल हुआ गर्म
इस पूरे घटनाक्रम के बाद अयोध्या ही नहीं, बल्कि अन्य जगहों पर भी राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे साफ है कि मामला धीरे-धीरे बड़ा रूप ले सकता है।
पुलिस ने जांच शुरू की
प्रशासन का कहना है कि उन्हें तहरीर मिल चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी प्रकार की एफआईआर दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना ने अयोध्या के साथ-साथ पूरे प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है और अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
(रिपोर्टः अनूप जायसवाल,अयोध्या)
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
