हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन का राजकीय शोक घोषित

अमेरिका-इजरायल हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की ईरानी मीडिया ने पुष्टि की, ईरान में 40 दिन का शोक और बड़े जवाबी हमले की चेतावनी दी गई।

Mar 1, 2026 - 15:26
 0
हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन का राजकीय शोक घोषित

अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी और इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (IRNA) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भी खामेनेई की मौत का दावा किया था। सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान में 40 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया के संकेत दिए हैं।

सरकारी एजेंसियों ने की पुष्टि
IRNA ने अपने बयान में लिखा कि इस्लामिक क्रांति के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई शनिवार, 28 फरवरी की सुबह जायोनी शासन और अमेरिका के हमले में शहीद हो गए। प्रेस टीवी ने भी इस खबर की पुष्टि की। मौत की खबर के बाद खामेनेई के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर कुरान की सूरा अहज़ाब की 23वीं आयत साझा की गई, जिसमें अल्लाह से किए वादे को पूरा करने वालों का जिक्र है।

ईरान और इराक में शोक की लहर
खामेनेई की मौत की खबर मिलते ही ईरान की सड़कों पर लोग उतर आए। कई जगह लोग रोते दिखाई दिए, जबकि कुछ लोग इस्लामिक रिवोल्यूशन शासन से नाराज होकर खुशी भी जता रहे हैं। मशहद में इमाम रजा की पवित्र दरगाह पर शोक का माहौल रहा। पूरे देश की मस्जिदों में मातम मनाया गया। प्रेस टीवी की एंकर मरियम अजारचेहर खबर पढ़ते समय भावुक हो गईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिया बहुल इराक में भी शोक व्यक्त किया गया है। वहां के प्रमुख धर्मगुरु मोक्तदा अल-सद्र ने शहादत पर दुख जताया और इराक में तीन दिन का सार्वजनिक शोक घोषित किया गया।

ट्रंप और नेतन्याहू के बयान, ईरान की चेतावनी
इससे पहले डॉनल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई की मौत का दावा किया था। ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा कि यह दुनिया के लिए इंसाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि कई IRGC, सैन्य और पुलिस बल के सदस्य अब लड़ना नहीं चाहते। वहीं ईरान ने साफ कहा है कि उसकी आर्म्ड फोर्स इतिहास का सबसे खतरनाक हमला शुरू करने वाली है, जिसमें इजरायल और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।