सात दिन की शादी, फिर दुल्हन गायब… जेवर-नकदी लेकर फरार, नाबालिग लड़के के साथ भागने की चर्चा से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के औरैया में नवविवाहित महिला शादी के महज सात दिन बाद लापता हो गई। पति का आरोप है कि वह गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। गांव का एक नाबालिग लड़का भी लापता है। पुलिस जांच जारी है।

Feb 19, 2026 - 11:42
 0
सात दिन की शादी, फिर दुल्हन गायब… जेवर-नकदी लेकर फरार, नाबालिग लड़के के साथ भागने की चर्चा से मचा हड़कंप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शादी के महज सात दिन बाद नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। खास बात यह है कि मामले में पति और युवती के पिता ने अलग-अलग पुलिस में शिकायत दी है। वहीं, गांव की एक महिला ने भी अपने नाबालिग नाती के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों एक साथ गए हो सकते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और दोनों की तलाश जारी है।

शादी के बाद मायके गई, फिर अचानक गायब
मामला अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवती की शादी 10 फरवरी 2026 को हुई थी। पति का कहना है कि 17 फरवरी तक पत्नी उसके साथ रही और दोनों ने वैलेंटाइन डे भी मनाया। इसके बाद 17 फरवरी को वह मायके चली गई। आरोप है कि उसी रात वह शादी में मिले करीब ढाई सौ ग्राम चांदी के पायल, मंगलसूत्र, सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठियां, बिछिया, नथ, कमरबंद समेत अन्य जेवर और लगभग 20 हजार रुपये नकद लेकर घर से चली गई।

पहले से संपर्क होने का शक
पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से पहले से संपर्क था, जिसकी जानकारी उसके परिजनों को भी थी। उसे शक है कि पत्नी उसी के साथ गई है। वहीं युवती के पिता ने भी गांव के एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

नाबालिग लड़का भी लापता, जुड़ रहा कनेक्शन
इस मामले में नया मोड़ तब आया जब गांव की एक महिला ने अपने नाबालिग नाती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि किशोर मंगलवार शाम बाइक लेकर घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। चर्चा है कि विवाहिता की गुमशुदगी की शिकायत में शक के आधार पर उसी किशोर का नाम भी शामिल किया गया है। पति ने भी उसी पर शक जताया है।

पुलिस जांच में जुटी, दोनों की तलाश जारी
कोतवाली प्रभारी के अनुसार सभी पक्षों से शिकायत मिल चुकी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस दोनों लापता लोगों की तलाश कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे गांव को हैरान कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।