अलीगढ़ में मनचले की सरेआम पिटाई… 35 सेकंड में महिला ने बरसाईं 37 चप्पलें, थाने के बाहर मचा हंगामा

अलीगढ़ में छेड़छाड़ से परेशान महिला ने थाने के बाहर युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Feb 23, 2026 - 10:46
 0
अलीगढ़ में मनचले की सरेआम पिटाई… 35 सेकंड में महिला ने बरसाईं 37 चप्पलें, थाने के बाहर मचा हंगामा

Uttar Pradesh News: अलीगढ़ जिले से एक मनचले को सबक सिखाने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से छेड़छाड़ से परेशान एक महिला ने थाने के बाहर ही आरोपी युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना करीब 52 सेकंड के वीडियो में कैद है, जिसमें महिला का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। यह पूरा मामला थाना गंगीरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। हैरानी की बात यह भी है कि घटना के दौरान पुलिसकर्मी पास में मौजूद थे, लेकिन तुरंत हस्तक्षेप नहीं किया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

थाने के बाहर युवक की चप्पलों से पिटाई
जानकारी के अनुसार केसरिया साड़ी पहने महिला लंबे समय से आरोपी युवक की हरकतों से परेशान थी। आरोप है कि युवक उसे छेड़ता था और बदनाम करने की धमकियां देता था। जब महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची, तो आरोपी भी वहीं दिखाई दे गया। इसके बाद महिला के पति ने युवक को बाइक से खींचकर सड़क पर गिरा दिया। तभी महिला ने चप्पल निकालकर युवक के सिर, चेहरे, गाल और सीने पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 35 सेकंड के अंदर महिला ने युवक पर 37 बार चप्पल से वार किए। इतना ही नहीं, महिला ने उसे लातों से भी पीटा।

पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल
घटना के दौरान एक सिपाही पास में खड़ा फोन पर बात करता नजर आया, जबकि महिला युवक को पीटती रही। इस दृश्य को देखकर लोगों ने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं कि आखिर थाने के सामने कानून हाथ में लिया जा रहा था और पुलिस मूकदर्शक क्यों बनी रही। काफी देर बाद एक दरोगा ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया और युवक को महिला और उसके पति से छुड़ाकर थाने के अंदर ले गए।

महिला ने बताई अपनी मजबूरी
पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी की हरकतों से वह और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान हो चुका था। युवक बार-बार उसे परेशान करता था और धमकी देता था। महिला ने कहा कि जब उसे लगा कि अब सहन करना मुश्किल है, तभी उसने खुद ही कदम उठाने का फैसला किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।