IPL ट्रॉफी जीतने के बाद सीधे वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
Virat Kohli Visit Premanand Maharaj: आईपीएल 2026 में आरसीबी को लगातार दूसरा खिताब दिलाने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। उन्होंने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया और श्रीमद्भगवद्गीता प्राप्त की। अब विराट का अगला लक्ष्य अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करना है।
Virat Kohli: आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर अपने आध्यात्मिक पक्ष को लेकर चर्चा में हैं। मैदान पर आक्रामक बल्लेबाजी और मैदान के बाहर अध्यात्म से जुड़ाव, विराट की पहचान बन चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाने के बाद विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता भी भेंट की गई। विराट इससे पहले भी कई बार वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर चुके हैं।
फाइनल में खेली मैच जिताऊ पारी
31 मई को अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। यह बेंगलुरु की लगातार दूसरी आईपीएल ट्रॉफी रही। फाइनल मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 75 रन बनाए और विजयी छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। पूरे सीजन में भी वह टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम
खिताबी जीत के बाद टीम ने जश्न मनाया, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंच गए। दोनों नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे और प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संत से बातचीत की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के बाद प्रेमानंद महाराज ने विराट को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की, जिसे लेकर वह वापस लौटे।
Virat Kohli saying "Radhe, Radhe" at Premanand Maharaj's Ashram in Vrindavan. ❤️ pic.twitter.com/5iEZgfpA6E — Johns. (@CricCrazyJohns) June 2, 2026
अब अफगानिस्तान सीरीज पर होगी नजर
आईपीएल और आध्यात्मिक यात्रा के बाद विराट कोहली कुछ दिनों का आराम करेंगे। इसके बाद उनका पूरा ध्यान अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज पर होगा। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह सीरीज 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि आईपीएल में शानदार फॉर्म दिखाने वाले विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी लय बरकरार रखेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
